Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा पुलिस ने बरामद किए 501 गुम मोबाइल, लोगों के चेहरे पर खिली मुस्कान

छिंदवाड़ा पुलिस की जिला सायबर सेल टीम ने गुम मोबाइल फोन की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सायबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से 501 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 6 हजार रुपए बताई गई है।
छिंदवाड़ा पुलिस ने बरामद किए 501 गुम मोबाइल, लोगों के चेहरे पर खिली मुस्कान
छिंदवाड़ा पुलिस ने बरामद किए 501 गुम मोबाइल

छिंदवाड़ा। बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को पुलिस कंट्रोल रूम छिंदवाड़ा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सौंपे गए। रक्षाबंधन से पहले मोबाइल वापस मिलने पर बहनों सहित अन्य नागरिकों के चेहरों पर खुशी और संतोष की मुस्कान देखने को मिली। बरामद मोबाइल धारकों में शासकीय सेवक, शिक्षक, अधिवक्ता, डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर, व्यापारी, छात्र, किसान और गृहिणी सहित अन्य लोग शामिल हैं।

सायबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण से 501 मोबाइल खोजे

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डेय के आदेशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में जिला सायबर सेल टीम ने गुम मोबाइल फोन की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की। बीते कुछ महीनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से विभिन्न स्थानों से कुल 501 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए।

छिंदवाड़ा: जादू-टोने के शक में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, मौत; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रक्षाबंधन से पहले बहनों को लौटाए गुम मोबाइल

बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को पुलिस कंट्रोल रूम छिंदवाड़ा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सौंपे गए। रक्षाबंधन के पावन पर्व के पूर्व छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन वापस किए गए। इनमें कई बहनें भी शामिल रहीं, जिन्हें उनके अपने गुम मोबाइल वापस सौंपे गए। मोबाइल वापस पाकर बहनों और अन्य नागरिकों के चेहरों पर खुशी और संतोष की मुस्कान देखने को मिली।

Breaking News

एक करोड़ से ज्यादा कीमत के मोबाइल बरामद

सायबर सेल द्वारा बरामद किए गए 501 मोबाइल फोन की अनुमानित बाजार कीमत ₹1,00,06,000.00 रुपये है। इससे पूर्व भी छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा गुम मोबाइल संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई कर नागरिकों को राहत पहुंचाई गई है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए 501 मोबाइल फोन की बरामदगी जिला सायबर सेल की तकनीकी दक्षता और टीम के लगातार प्रयासों का परिणाम है।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में हथनी ‘स्मिता’ की मौत से हड़कंप, जांच के लिए बनेगी SIT

कई वर्गों के लोगों को मिली राहत

बरामद मोबाइल धारकों में शासकीय सेवक, शिक्षक, अधिवक्ता, प्राइवेट कर्मचारी, बैंक कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर, आर्मी मेन, व्यापारी, दुकानदार, छात्र, ऑटो और ट्रैक्टर चालक, श्रमिक, गृहिणी, किसान और अन्य लोग शामिल हैं। रक्षाबंधन के त्योहार के उपलक्ष्य में खोए मोबाइल फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर फिर एक बार मुस्कान लौट आई। मोबाइल की बरामदगी से लोगों को आर्थिक नुकसान से भी राहत मिली है।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

Latest Posts