PlayBreaking News

बंगाल में महिलाओं को बड़ी सौगात :1 जून से बसों में फ्री सफर, कुछ दिन बाद खातों में तीन हजार रुपए भी

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी सरकार 1 जून 2026 से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा योजना शुरू कर रही है। फ्री यात्रा के लिए महिलाओं को आधार कार्ड या वोटर ID जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे।
Follow on Google News
1 जून से बसों में फ्री सफर, कुछ दिन बाद खातों में तीन हजार रुपए भी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नई भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद राज्य सरकार ने 1 जून 2026 से सभी सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने वाली योजना शुरू करने का फैसला लिया है। सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक राहत देना, उनकी आवाजाही आसान बनाना और उन्हें अधिक सशक्त बनाना है।

छोटी और लंबी दूरी की सभी सरकारी बसों में मिलेगी सुविधा 

अधिसूचना के अनुसार यह योजना राज्य में चलने वाली छोटी और लंबी दूरी की सभी सरकारी बस सेवाओं पर लागू होगी। यानी महिलाएं अब राज्य परिवहन की बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी। सरकार का मानना है कि इससे कामकाजी महिलाओं, छात्राओं और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। 

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Case : पति समर्थ सिंह ने किया सरेंडर, हाईकोर्ट में कहा था- अंतिम संस्कार के लिए शव सौंपा जाए

QR कोड वाले स्मार्ट कार्ड से मिलेगी मुफ्त यात्रा 

योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को आवेदन करना होगा। आवेदन BDO या SDO कार्यालयों के माध्यम से जमा किए जाएंगे। इसके बाद पात्र महिलाओं को QR-कोड वाले स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। इन कार्डों पर महिला यात्री की फोटो और जरूरी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज होगी, जिससे यात्रा के दौरान पहचान आसान हो सके। अधिकारियों के मुताबिक, स्मार्ट कार्ड जारी करने के लिए आधार कार्ड, वोटर ID, जॉब कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, PAN कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज, सरकारी कर्मचारी पहचान पत्र और शिक्षण संस्थानों के ID कार्ड की जरूरत पड़ेगी।

महिलाओं और जरूरतमंद वर्गों पर फोकस कर रही सरकार 

राज्य सरकार पिछले कुछ वर्षों से महिलाओं, किसानों, छात्रों और युवाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इनमें कन्याश्री, लक्ष्मी भंडार, स्वास्थ्य साथी, कृषक बंधु, सबुज साथी और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाएं पहले से चर्चा में रही हैं। हाल ही में सरकार ने ‘अन्नपूर्णा योजना’ की भी घोषणा की है, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है। इसके अलावा युवाओं के लिए रोजगार सहायता और किसानों के लिए वित्तीय मदद जैसी योजनाओं पर भी जोर दिया जा रहा है। सरकार का दावा है कि इन योजनाओं का मकसद सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक मजबूती बढ़ाना है।

ये भी पढ़ें: मीम से शुरू हुआ ट्रेंड अब सीमा पार : पाकिस्तान में वायरल हुई ‘कॉकरोच अवामी पार्टी’, युवा बोले- मकसद वही है

कई राज्यों में पहले से लागू है महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा 

देश के कई राज्यों में महिलाओं के लिए मुफ्त या रियायती बस यात्रा की सुविधा पहले से लागू है। दिल्ली में DTC और क्लस्टर बसों में महिलाओं को ‘पिंक टिकट योजना’ के तहत मुफ्त यात्रा मिलती है। पंजाब और तमिलनाडु में भी सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा है। इसी तरह कर्नाटक में ‘शक्ति योजना’ और तेलंगाना में ‘महालक्ष्मी योजना’ के तहत महिलाओं को राज्य परिवहन बसों में मुफ्त यात्रा दी जा रही है। वहीं महाराष्ट्र और हरियाणा में कुछ विशेष श्रेणियों और रूट्स पर महिलाओं को किराये में छूट मिलती है। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts