Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मीम से शुरू हुआ ट्रेंड अब सीमा पार :पाकिस्तान में वायरल हुई ‘कॉकरोच अवामी पार्टी’, युवा बोले- मकसद वही है

हालांकि भारत की ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के पास स्पष्ट संस्थापक, घोषणापत्र और वेबसाइट मौजूद है, लेकिन पाकिस्तान में बने ज्यादातर ग्रुप अभी अलग-अलग तरीके से काम कर रहे हैं। वहां कई कंटेंट क्रिएटर्स अपने-अपने स्तर पर ऐसे पेज बना रहे हैं।
Follow on Google News
पाकिस्तान में वायरल हुई ‘कॉकरोच अवामी पार्टी’, युवा बोले- मकसद वही है

इस्लामाबाद। कॉकरोच जनता पार्टी जो इस समय देशभर में चर्चा का केंद्र बनी है। जो करोड़ों युवाओं को अपने साथ जोड़ रही है। हालांकि अब पार्टी का विस्तार सीमा पार तक हो रहा है। दरअसल भारत से प्रेरित होकर पाकिस्तान में एक यूजर ने कॉकरोच पार्टी बनाई है। इसका नाम दिया गया कॉकरोच अवामी पार्टी साथ ही कॉकरोच अवामी लीग जैसे भी कुछ ग्रुप बने हैं।

पेज क्रिएटर ने कबूला- हां कॉपी किया है...

सबसे पहले इंस्टाग्राम पर ‘कॉकरोच अवामी पार्टी’ नाम का पेज चर्चा में आया। इस पेज के बायो में लिखा गया, हां कॉपी किया है, तो क्या हुआ… मकसद वही है। इस अकाउंट के अब तक हजारों फॉलोअर्स हो चुके थे। इसका लोगो भी भारतीय ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ जैसा ही है, हालांकि इसमें पाकिस्तान के झंडे के रंग हरा और सफेद इस्तेमाल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: क्या फिर बढ़ेंगे तेल- गैस के दाम? ओमान के साथ टोल वसूलने की तैयारी में ईरान, ट्रंप बोले फैसला बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा

PAK में युवाओं को क्यों पसंद आ रहा यह ट्रेंड?

पाकिस्तानी ‘कॉकरोच’ पेज खुद को वहां की GenZ पीढ़ी की आवाज बता रहे हैं। इनका दावा है कि वे पारंपरिक राजनीति से नाराज युवाओं को एक अलग मंच देना चाहते हैं। कई पोस्ट्स में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ, पाकिस्तान मुस्लिम लीग (N) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी जैसी बड़ी पार्टियों पर मीम्स और व्यंग्य के जरिए निशाना साधा जा रहा है।

यूजर्स ने लिखा हम कॉकरोच नहीं अवाम की आवाज हैं

एक अकाउंट ने उर्दू में लिखा, जिन्हें सिस्टम ने कॉकरोच समझा, हम उन्हीं अवाम की आवाज हैं। वहीं दूसरे पेज का नारा है- हर हालात में जिंदा हैं। यही वजह है कि यह ट्रेंड तेजी से युवाओं के बीच फैल रहा है।

Featured News

भारत में कैसे शुरू हुआ था यह ट्रेंड?

भारत में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की शुरुआत एक वायरल बयान के बाद सोशल मीडिया पर हुई थी। शुरुआत में यह सिर्फ मीम्स और व्यंग्य तक सीमित था, लेकिन धीरे-धीरे यह एक बड़े ऑनलाइन आंदोलन में बदल गया। पार्टी ने खुद को आलसी और बेरोजगार युवाओं” की आवाज बताते हुए शिक्षा, रोजगार, हेल्थकेयर, एग्जाम सिस्टम और सरकारी जवाबदेही जैसे मुद्दे उठाने शुरू किए।

इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ पार पहुंचे फॉलोअर्स

मीम्स, छोटे वीडियो और व्यंग्यात्मक पोस्ट्स की वजह से यह आंदोलन भारत में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसके फॉलोअर्स करोड़ों में पहुंच गए। गुरुवार तक जहां कॉकरोच जनता पार्टी के 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स थे। वहीं आज यानी शुक्रवार को पार्टी के 20.7 मिलियन फॉलोवर्स करीब 2 करोड़ 7 लाख से ज्यादा यूजर्स इससे जुड़े हैं। खासकर युवाओं ने इसे पारंपरिक राजनीति के खिलाफ डिजिटल विरोध के नए तरीके के रूप में देखा।

/img/95/1779451382458

भारत में कॉकरोच जनता पार्टी के 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं

 

पेज क्रिएटर को लेकर पाक में कन्फ्यूजन...

हालांकि भारत की ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के पास स्पष्ट संस्थापक, घोषणापत्र और वेबसाइट मौजूद है, लेकिन पाकिस्तान में बने ज्यादातर ग्रुप अभी अलग-अलग तरीके से काम कर रहे हैं। वहां कई कंटेंट क्रिएटर्स अपने-अपने स्तर पर ऐसे पेज बना रहे हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि ये ऑनलाइन ट्रेंड आगे चलकर किसी संगठित अभियान का रूप लेगा या सिर्फ सोशल मीडिया मीम कल्चर तक सीमित रहेगा। लेकिन इतना तय है कि भारत से शुरू हुआ यह डिजिटल ट्रेंड अब सीमा पार भी चर्चा का विषय बन चुका है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts