Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Philippines: ‘कलमागी’ तूफान से 52 लोगों की मौत, रेस्क्यू कर रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, राज्य में आपदा घोषित

फिलीपींस में ‘कलमागी’ तूफान से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल है। प्रशासन ने राज्य में आपदा घोषित कर दी है।
 ‘कलमागी’ तूफान से 52 लोगों की मौत, रेस्क्यू कर रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, राज्य में आपदा घोषित
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मनीला। शक्तिशाली तूफान ‘कलमागी’ ने फिलीपींस में बड़ी तबाही मचाई है। इस तूफान से अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लोग लापता हैं। तेज बारिश के चलते कई लोग अब भी अपने घरों की छतों पर फंसे हुए हैं।

    फिलीपींस एयरफोर्स द्वारा फंसे लोगों के लिए हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस दौरान एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।जिसमें 6 जवानों की मौत हो गई। राज्य सरकार ने पूरे राज्य को ‘आपदा क्षेत्र’ घोषित कर दिया है। 

    खनन के चलते हुआ यह हादसा

    सेबू की गवर्नर पामेला बारिकुआत्रो ने बताया कि बचाव के लिए पूरी तैयारी की गई थी, लेकिन अचानक आई फ्लैश फ्लड ने हालात पूरी तरह बदल दिए। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि लंबे समय से चल रहे खनन कार्य और घटिया बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं ने स्थिति को और खराब कर दिया।

    रेस्क्यू के दौरान 6 जवानों की मौत

    एबीएस-सीबीएन की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलीपींस एयरफोर्स का एक हेलीकॉप्टर अगुसान डेल सुर प्रांत के लोरेटो शहर के पास क्रैश हो गया। हादसे में 6 जवानों की मौत हो गई। अब वायु सेना कर्मियों को खोजने के काम किया जा रहा हैं। बता दें, जवानों को तूफान प्रभावित प्रांतों में मानवीय मदद देने के लिए तैनात किया गया था। 

    क्षेत्र में राज्य आपदा घोषित

    सेबू प्रशासन ने ‘राज्य आपदा क्षेत्र’ घोषित कर दिया है ताकि राहत फंड का तेजी से उपयोग किया जा सके। जानकारी के मुताबिक, सेबू में नदियां और नाले उफान पर हैं, जिस कारण कई घर बह गए हैं। बाढ़ से प्रभावित कई लोगों को पहले ही सुरक्षित आश्रयों में भेज दिया गया है। सेबू की गवर्नर ने घटिया निर्माण कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां की बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं की जांच होनी चाहिए, और जिनकी वजह से लोगों की जान गई, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts