वरुण धवन की इमेज ट्रांसफॉर्मेशन फिल्म बनी ‘बॉर्डर 2’,अब शुद्ध कॉमेडी की ओर लौटेंगे एक्टर

‘बॉर्डर 2’ से वरुण धवन ने अपनी इमेज पूरी तरह बदल दी है। वॉर ड्रामा में गंभीर अभिनय के बाद अब एक्टर कॉमेडी की ओर लौट रहे हैं। डेविड धवन के निर्देशन में बन रही ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के जरिए वरुण फिर मास ऑडियंस से कनेक्ट करने की तैयारी में हैं।
अब शुद्ध कॉमेडी की ओर लौटेंगे एक्टर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। लो फुटफॉल के दौर में सनी देओल और वरुण धवन स्टारर ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा उलटफेर किया है। फिल्म ने घरेलू कलेक्शन में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इंडस्ट्री को नई ऊर्जा दी है। इस कामयाबी ने वॉर बेस्ड फिल्मों पर भरोसा मजबूत किया है और वरुण धवन के करियर में भी एक अहम मोड़ साबित हुई है।

    ‘चॉकलेटी हीरो’ वाली छवि को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया

    ‘बॉर्डर 2’ वरुण के लिए सिर्फ हिट नहीं, बल्कि इमेज ट्रांसफॉर्मेशन की कहानी रही। परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार के लिए उन्होंने ‘चॉकलेटी हीरो’ वाली छवि को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया। रोल की तैयारी में वरुण ने झांसी के पास बबीना और राजस्थान में करीब 40 दिन भारतीय सैनिकों के साथ बिताए। वॉर सीन्स की शूटिंग के दौरान चोटिल होने के बावजूद उन्होंने शूट जारी रखा, जिसका असर परदे पर साफ नजर आया।

    अब कॉमेडी की वापसी, पिता के साथ चौथी फिल्म

    गंभीर वॉर ड्रामा के बाद वरुण एक बार फिर अपनी जड़ों की ओर लौटते दिख रहे हैं। उनकी अगली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक शुद्ध मसाला कॉमेडी है, जिसे उनके पिता और कॉमेडी किंग डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। ‘मैं तेरा हीरो’, ‘जुड़वां 2’ और ‘कुली नंबर 1’ के बाद यह पिता-पुत्र की चौथी फिल्म होगी।

    ऋषिकेश से यूरोप तक फैला शूट, पार्टी सॉन्ग पर खास फोकस

    फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश, लंदन और स्कॉटलैंड जैसी लोकेशनों पर की गई है। ऋषिकेश में गंगा आरती और रिवर राफ्टिंग सीक्वेंस शूट हुए, वहीं यूरोप की सड़कों पर भव्य पार्टी सॉन्ग फिल्माया गया। पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं। मृणाल का वायरल ‘प्रेग्नेंट लुक’ कहानी में बड़े ट्विस्ट का इशारा माना जा रहा है।

    डबल रोल में वरुण, 90s वाइब के साथ फैमिली एंटरटेनर

    ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कहानी ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी लव लाइफ बार-बार फेल होती है और फिर उसे ‘ईश्वरीय मदद’ मिलती है। वरुण फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे- एक बॉय-नेक्स्ट-डोर और दूसरा ज्यादा मैच्योर अवतार। 90 के दशक का म्यूजिकल टच और राजपाल यादव, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, मनीष पॉल जैसी मजबूत सपोर्टिंग कास्ट इसे पूरी तरह मास और फैमिली एंटरटेनर बनाने की तैयारी में है।

    मास ऑडियंस से फिर कनेक्ट करने की तैयारी

    ‘बॉर्डर 2’ से वरुण धवन ने अपनी गंभीर अभिनय क्षमता साबित की है, वहीं ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के जरिए वे फिर उसी मास ऑडियंस से जुड़ना चाहते हैं, जिसने उन्हें कॉमेडी स्टार बनाया था। डिजिटल दौर में यह शिफ्ट उनके करियर की सबसे दिलचस्प चाल मानी जा रही है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts