Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रामायण :मेघनाद के रोल पर कंफर्म हुआ एक्टर, विक्रांत मैसी ने भी दी इंस्टा स्टोरी पर सफाई

मेघनाद के रोल पर कंफर्म हुआ एक्टर, विक्रांत मैसी ने भी दी इंस्टा स्टोरी पर सफाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। डायरेक्टर नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही फिल्म 'रामायण' इन दिनों देशभर में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। मूवी बड़े स्केल पर बनाई जा रही है। जिसमें आए दिन नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। साथ ही फिल्म सबसे महंगे बजट में बनाई जा रही है जिस वजह से भी यह चर्चाओं के बाजार में लोगों का ध्यान खींच रही है। चर्चा है कि मेकर्स को इस मूवी के लिए मेघनाद का कास्ट मिल गया है।

    क्या राघव जुयाल करेंगे मेघनाद के रोल में एंट्री?

    वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मेघनाद का रोल राघव जुयाल को दिया जा सकता है। हालांकि कयास है कि फैंस को राघव का ये रोल रामायण-2 में देखने को मिलेगा। दूसरी ओर मेकर्स की तरफ से भी इस पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। वहीं जुयाल का रोल मूवी के पार्ट-2 में दिखेगा जो अगले साल 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। बात करें राघव जुयाल की एक्टर अपनी डिफरेंट स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार एक्टिंग के लिए लोगों के दिलों में राज करते हैं। यहीं वजह है कि दर्शकों को सेकंड पार्ट में भी उनसे बेहतर रोल की उम्मीद रहेंगी। 

    इधर, विक्रांत ने अफवाहों पर दिया जवाब

    इस फिल्म के ऐलान के बाद एक मौका ये भी आया जब सोशल मीडिया पर ट्रैंड करने लगा कि एक्टर विक्रांत मैसी को फिल्म से हटाया गया है। इन खबरों पर एक्टर ने अपनी तरफ से सफाई दी है। विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर लिखा कि...वह रामायण का कभी हिस्सा थे ही नहीं तो रिप्लेसमेंट की बात तो दूर है। हालांकि एक्टर ने यह स्टोरी बहुत जल्द अपने स्टोरी से डिलीट भी कर दी।

    Uploaded media

    मैं टिकट खरीदकर देखूंगा फिल्म- विक्रांत

    विक्रांत ने अपनी पोस्ट में आगे साफ किया कि वह इन तमाम अटकलों पर अब विराम लगाना चाहते हैं। उन्होंने फिल्म से जुड़ी पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह खुद टिकट खरीदकर सिनेमाघर में यह फिल्म देखने जाएंगे। उनके इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया कि विक्रांत और फिल्म के मेकर्स के बीच किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है। अभिनेता ने यह भी संकेत दिया कि सोशल मीडिया पर चल रही सारी चर्चाएं महज अफवाहों पर आधारित थीं, जिनका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts