Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बंदर बने ओबामा!अपमानजनक वीडियो पर घिरे राष्ट्रपति ट्रंप, ‘जंगल मीम’ वाला VIDEO VIRAL

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट से एक ऐसा वीडियो शेयर हुआ, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा को अपमानजनक तरीके से दिखाया गया था।
अपमानजनक वीडियो पर घिरे राष्ट्रपति ट्रंप, ‘जंगल मीम’ वाला VIDEO VIRAL
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला उनके सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर हुए एक वीडियो का है, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा को अपमानजनक तरीके से दिखाया गया था। वीडियो में कई और अन्य नेता को भी अलग अलग जानवरों के शरीर लगाकर दिखाया गया। इस वीडियो के सामने आते ही अमेरिका की राजनीति में हलचल मच गई और इसे नस्लवादी और अमानवीय बताया जाने लगा।

    करीब एक मिनट के इस वीडियो में ओबामा दंपत्ति के चेहरों को जानवरों के शरीर पर लगाया गया था। जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया शुरू हो गई।

    Twitter Post

    व्हाइट हाउस ने पहले किया बचाव

    विवाद बढ़ने पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने शुरुआत में इस पोस्ट का बचाव किया। उन्होंने इसे एक सामान्य इंटरनेट मीम बताया। उनके मुताबिक, इस वीडियो में ट्रंप को जंगल का राजा दिखाया गया था और अन्य नेताओं को अलग-अलग किरदारों में पेश किया गया था।

    लेकिन जब इस पोस्ट पर लोगों का गुस्सा बढ़ता गया, तो प्रशासन को अपना रुख बदलना पड़ा। लगभग 12 घंटे बाद यह विवादित वीडियो ट्रंप के अकाउंट से हटा दिया गया। बाद में एक अधिकारी ने सफाई देते हुए कहा कि यह पोस्ट गलती से एक स्टाफ सदस्य द्वारा शेयर हो गया था।

    ट्रंप ने माफी मांगने से किया इनकार

    जब इस मुद्दे पर ट्रंप से सवाल किए, तो उन्होंने वीडियो की भाषा को गलत बताया, लेकिन माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने खुद कोई गलती नहीं की है और इसके लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं। उनका यह बयान भी विवाद का कारण बन गया।

    ब्लैक हिस्ट्री मंथ के दौरान बढ़ा विवाद

    यह मामला इसलिए भी ज्यादा संवेदनशील माना जा रहा है क्योंकि अमेरिका में इस समय ब्लैक हिस्ट्री मंथ चल रहा है। यह महीना अश्वेत अमेरिकियों के योगदान को याद करने और सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। नेटिजन्स का कहना है कि ऐसे समय में इस तरह का पोस्ट करना समाज में गलत संदेश देता है।

    दोनों पार्टियों से आई आलोचना

    इस मामले में सिर्फ डेमोक्रेट्स ही नहीं, बल्कि कई रिपब्लिकन नेताओं ने भी पोस्ट को अपमानजनक बताया है। दोनों पार्टियों के नेताओं ने इस पर नाराजगी जताई और इसे गलत बताया। हालांकि, ट्रंप ने इस पूरे विवाद पर कोई पछतावा नहीं जताया।

    ओबामा के खिलाफ पहले भी रहे विवाद

    ट्रंप का ओबामा के साथ विवाद का इतिहास पुराना रहा है। उन्होंने पहले भी ओबामा के जन्मस्थान को लेकर सवाल उठाए थे और कई बार भड़काऊ बयान दिए थे। इस वजह से भी यह मामला ज्यादा चर्चा में आ गया है। फिलहाल, इस पूरे विवाद पर बराक ओबामा या मिशेल ओबामा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts