Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शुरू हुई धनुष–श्रीलीला की फिल्म D55 की शूटिंग :सेट से सामने आईं पहली तस्वीरें, साई पल्लवी भी दिखीं

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस वंडरबार फिल्म्स ने अपने X अकाउंट पर सेट से तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट के साथ लिखा गया...‘जब सबकी मुस्कान ने एक दमदार शुरुआत की।
सेट से सामने आईं पहली तस्वीरें, साई पल्लवी भी दिखीं

एंटरटेनमेंट डेस्क।  साउथ सुपरस्टार धनुष और श्रीलीला की अपकमिंग फिल्म D55 (अस्थायी नाम) की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। शनिवार को फिल्म के सेट से पहली तस्वीरें सामने आईं, जिनमें शूटिंग शुरू होने से पहले पारंपरिक पूजा और अर्चना होती नजर आई। पूजा के बाद फिल्म का पहला शॉट लिया गया।

सेट पर दिखीं साई पल्लवी, बढ़ा एक्साइटमेंट

शूटिंग के दौरान सेट पर साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस साई पल्लवी भी मौजूद रहीं। उनकी मौजूदगी ने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। D55 में धनुष, ममूटी, साई पल्लवी और श्रीलीला अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

धनुष और ममूटी पहली बार साथ

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि धनुष और ममूटी पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। दोनों दिग्गज कलाकारों को एक ही फ्रेम में देखने को लेकर फैंस पहले से ही काफी उत्साहित हैं।

वंडरबार फिल्म्स ने शेयर की सेट की तस्वीरें

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस वंडरबार फिल्म्स ने अपने X अकाउंट पर सेट से तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट के साथ लिखा गया...‘जब सबकी मुस्कान ने एक दमदार शुरुआत की। D55 पूजा के कुछ खास पल।” इससे पहले मेकर्स ने साई पल्लवी के फिल्म में शामिल होने की पुष्टि करते हुए उनका भव्य स्वागत भी किया था।

धनुष-साई पल्लवी की हिट जोड़ी की वापसी

D55 में साई पल्लवी और धनुष की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इससे पहले दोनों ‘मारी 2’ में साथ काम कर चुके हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

राजकुमार पेरियासामी संभाल रहे हैं निर्देशन

फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘अमरन’ जैसी फिल्म बनाई थी। म्यूजिक की जिम्मेदारी साई अभ्यंकर के हाथों में है। फिलहाल फिल्म की कहानी और किरदारों से जुड़ी ज्यादा जानकारी गोपनीय रखी गई है। 

धनुष का हालिया काम

वर्कफ्रंट की बात करें तो धनुष हाल ही में आनंद एल राय की हिंदी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह नेटफ्लिक्स पर भी खूब देखी गई। अब D55 के साथ धनुष एक बार फिर साउथ सिनेमा में बड़े प्रोजेक्ट के जरिए धमाकेदार वापसी कर रहे हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts