Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Main Tere Ishq Mein 2.O :53 साल पुराने धर्मेंद्र के क्लासिक गाने का रीमेक, भड़के ‘ही-मैन’ के फैंस

इस म्यूजिक वीडियो में बिग बॉस फेम ईशा मालवीय अपने डांस मूव्ज फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। कई यूजर्स ने वीडियो के ट्रीटमेंट, ईशा के कपड़ों और डांस स्टेप्स पर नाराजगी जताई है।
Follow on Google News
53 साल पुराने धर्मेंद्र के क्लासिक गाने का रीमेक, भड़के ‘ही-मैन’ के फैंस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्मों और गानों की विरासत आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है। इसी कड़ी में 1973 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘लोफर’ का सुपरहिट सॉन्ग ‘मैं तेरे इश्क में मर ना जाऊं कहीं’ एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह इसका नया रीमेक वर्जन है।

    दानिश अल्फाज और बोहेमिया का ट्रिब्यूट बना विवाद

    सिंगर दानिश अल्फाज और रैपर बोहेमिया ने हाल ही में इस क्लासिक गाने का रीमेक ‘Main Tere Ishq Mein 2.O’ रिलीज़ किया है। मेकर्स ने इसे दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि बताया है, लेकिन यह ट्रिब्यूट ही उनके ‘ही-मैन’ फैंस को रास नहीं आया।

    2 दिन में 2 मिलियन व्यूज, लेकिन रिएक्शन बंटे

    गाना रिलीज़ के सिर्फ दो दिनों में ही 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। जहां कुछ दर्शकों को इसका मॉडर्न अवतार पसंद आया, वहीं बड़ी संख्या में फैंस ने इसे ओरिजिनल गाने का अपमान बताया।

    ईशा मालवीय के लुक और डांस पर उठे सवाल

    इस म्यूजिक वीडियो में बिग बॉस फेम ईशा मालवीय अपने डांस मूव्ज फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। कई यूजर्स ने वीडियो के ट्रीटमेंट, ईशा के कपड़ों और डांस स्टेप्स पर नाराजगी जताई है। वीडियो के आखिर में दानिश अल्फाज और ईशा ‘लोफर’ प्रिंटेड हूडी पहनकर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते दिखते हैं, लेकिन यही सीन विवाद की बड़ी वजह बन गया।

    कमेंट सेक्शन में फूटा फैंस का गुस्सा

    सोशल मीडिया पर गाने को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
    एक यूजर ने लिखा, “ट्रिब्यूट या बल्गैरिटी?”
    दूसरे ने कहा, “एक लेजेंड्री सॉन्ग का घोर अपमान।”
    वहीं किसी ने लिखा, “सॉन्ग का पोस्टमार्टम कर दिया।”
    हालांकि, कुछ यूजर्स ने गाने और ईशा मालवीय के डांस मूव्ज की तारीफ भी की है।

    Gen Z के बीच आज भी फेमस है ओरिजिनल सॉन्ग

    फिल्म ‘लोफर’ का ओरिजिनल गाना आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। धर्मेंद्र और मुमताज की शानदार केमिस्ट्री से सजा यह सॉन्ग यूट्यूब पर 106 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। खास बात यह है कि यह गाना Gen Z के बीच भी काफी लोकप्रिय है और इसके खूबसूरत लिरिक्स पर आज भी जमकर प्यार लुटाया जाता है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts