PlayBreaking News

कोहली से आगे निकले सूर्या :रिकॉर्ड 17वीं बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का जीता अवॉर्ड

मैच की शुरुआत से पहले एक खास पल देखने को मिला, जब पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ICC अध्यक्ष जय शाह टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मैदान में उतरे। इस मौके पर रोहित शर्मा की मौजूदगी ने माहौल को और खास बना दिया
Follow on Google News
रिकॉर्ड 17वीं बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का जीता अवॉर्ड
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न केवल टीम को जीत दिलाने वाली पारी खेली, बल्कि विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। सूर्या अब टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

    29 रन से USA हारा

    शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने अमेरिका को 29 रन से मात दी। टॉस जीतकर अमेरिका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन उनकी कमजोर फील्डिंग मैच में भारी पड़ गई। अमेरिकी खिलाड़ियों ने तीन आसान कैच छोड़ दिए, जिससे भारत को बड़ा स्कोर बनाने का मौका मिल गया।

    भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन की पारी खेली। जवाब में 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। इस मैच में सूर्या ने कप्तान के रूप में अपना आठवां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ा और साथ ही बतौर कप्तान टी-20I क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने का आंकड़ा भी छू लिया।

    सूर्या का बोलबाला : 17वीं बार जीता 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड 

    टी-20 क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के मामले में सूर्यकुमार यादव अब भारतीय खिलाड़ियों की सूची में सबसे आगे पहुंच गए हैं। उन्होंने 17वीं बार यह सम्मान जीतकर विराट कोहली का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। इससे पहले कोहली के नाम टी-20 क्रिकेट में 16 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दर्ज थे। जिसके बाद उन्होंने इस फॉर्मेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

    इस सूची में रोहित शर्मा 14 अवॉर्ड के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 8 बार यह पुरस्कार जीता है और वह चौथे नंबर पर मौजूद हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 7 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

    सूर्या प्रति ओवर रन बनाने में भी आगे 

    टी-20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सातवीं बार किसी एक ओवर में 20 या उससे ज्यादा रन बनाए और इस मामले में भारतीय खिलाड़ियों में सबसे आगे पहुंच गए। इस उपलब्धि के साथ ही सूर्यकुमार ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने टी-20 में छह बार एक ओवर में 20 से अधिक रन बटोरे हैं। यह आंकड़ा सूर्यकुमार की आक्रामक बल्लेबाजी और तेज रन बनाने की क्षमता को दर्शाता है, जिसके लिए वह टी-20 फॉर्मेट में जाने जाते हैं।

    ओपनिंग मैच में रोहित-शाह ट्रॉफी लेकर पहुंचे

    मैच की शुरुआत से पहले एक खास पल देखने को मिला, जब पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ICC अध्यक्ष जय शाह टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मैदान में उतरे। इस मौके पर रोहित शर्मा की मौजूदगी ने माहौल को और खास बना दिया, क्योंकि वह इस वर्ल्ड कप के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं।रोहित शर्मा ने 2024 में भारत को टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था।

    ट्रॉफी के साथ मैदान में उतरने के बाद उन्होंने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप का एम्बेसडर बनना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर ट्रॉफी को अपने हाथों में थामना बेहद खास और भावनात्मक अनुभव रहा। रोहित के मुताबिक, यह पल उन्हें चैंपियन बनने की याद दिलाता है और भारतीय क्रिकेट के साथ उनके जुड़ाव को और मजबूत करता है।

    Uploaded media
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts