10 साल बाद फिल्मों में लौट रहे इमरान खान :Netflix की रोमांटिक कॉमेडी से करेंगे वापसी

इमरान आखिरी बार साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'कट्टी बट्टी' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत थीं और इसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसके बाद इमरान ने फिल्मों से दूरी बना ली और लंबे समय तक लाइमलाइट से भी दूर रहे।
Netflix की रोमांटिक कॉमेडी से करेंगे वापसी
10 साल बाद वापसी करेंगे इमरान खान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान के फैंस का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। करीब 10 साल बाद इमरान बड़े पर्दे और अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने खुद पुष्टि की है कि उनकी नई फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है और इस साल के आखिर में Netflix पर रिलीज होगी।

'अधूरे हम अधूरे तुम' से करेंगे कमबैक

इमरान खान ने बताया कि उनकी वापसी फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' होगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें उनके साथ अभिनेता गुरफतेह पीरजादा भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी युवाओं की नहीं, बल्कि बड़े लोगों की प्रेम कहानी पर आधारित है। इमरान का कहना है कि यह फिल्म उनकी मौजूदा उम्र और जीवन के अनुभवों से मेल खाती है।

Netflix पर रिलीज होगी फिल्म

इमरान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब इसका पोस्ट-प्रोडक्शन चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह Netflix Original फिल्म होगी और इसके इस साल के आखिर तक रिलीज होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 10 साल बाद यह मेरी पहली फिल्म है। इसकी कहानी और किरदार मेरी जिंदगी के इस दौर के लिए बिल्कुल सही हैं।

यह भी पढ़ें: ‘चुड़ैल’ का विवाद खत्म : दो साल से अटकी सनी लियोनी की फिल्म अब पर्दे पर आएगी, इंदौर हाई कोर्ट में पहुंचा था 52 लाख रु. उधारी का मामला

'कट्टी बट्टी' के बाद फिल्मों से बना ली थी दूरी

इमरान आखिरी बार साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'कट्टी बट्टी' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत थीं और इसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसके बाद इमरान ने फिल्मों से दूरी बना ली और लंबे समय तक लाइमलाइट से भी दूर रहे। इस दौरान वह बहुत कम सार्वजनिक कार्यक्रमों और मीडिया के सामने दिखाई दिए।

'जाने तू... या जाने ना' से बने थे स्टार

इमरान खान ने साल 2008 में फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा थीं। पहली ही फिल्म की सफलता के बाद इमरान युवाओं के पसंदीदा अभिनेता बन गए। इसके बाद उन्होंने आई हेट लव स्टोरीज़, दिल्ली बेली, मेरे ब्रदर की दुल्हन और एक मैं और एक तू जैसी फिल्मों में काम किया।

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 : टीवी का यह ‘लाडला’ खतरों के खिलाड़ी 15 में कर सकता है धमाकेदार वापसी

फैंस का इंतजार हुआ खत्म

पिछले कई वर्षों से इमरान खान की वापसी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं। अब अभिनेता ने खुद नई फिल्म का ऐलान कर इन सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। फिल्म की कहानी, लंबे समय बाद इमरान की वापसी और Netflix पर रिलीज होने की वजह से फैंस में इसे लेकर काफी उत्साह है। अब दर्शकों को इस साल के आखिर का इंतजार है, जब इमरान खान एक बार फिर स्क्रीन पर नजर आएंगे।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts