Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; MP के कई जिलों में भी चेतावनी

IMD ने 13 सितंबर को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी आंधी-बारिश की चेतावनी, 65 किमी प्रति घंटे तक हवा चलने का अनुमान।
19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; MP के कई जिलों में भी चेतावनी

भोपाल। मानसून की बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 सितंबर को देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अलर्ट वाले राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, गुजरात और केरल शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। तेज हवा और बारिश के बीच पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है। वहीं मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है। पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा भी बताया गया है।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 13 सितंबर को बैतूल, बालाघाट, सिवनी, दमोह, देवास, अनूपपुर, आगर-मालवा, विदिशा, झाबुआ, कटनी, मंडला और रतलाम में तूफानी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। भोपाल में 13 सितंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई गई है। मौसम के इस बदलाव के बीच लोगों को स्थानीय मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है।

दिल्ली में 35 से 40 किमी प्रति घंटे की हवा

दिल्ली में 13 सितंबर को तेज आंधी की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार यहां हवा की रफ्तार 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में कई जिलों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अलीगढ़, आगरा, मेरठ, मथुरा, मोरादाबाद, मिर्जापुर, महाराजगंज, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, कुशीनगर, कानपुर और चित्रकूट में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान हवा की रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Breaking News

बिहार में भी तूफानी बारिश का अलर्ट

बिहार के अररिया, आरा, गया, गोपालगंज, समस्तीपुर, सिवान, सुपौल, सारण, सहरसा, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, वैशाली, पूर्णिया, भोजपुर, मुंगेर, भागलपुर और किशनगंज में तूफानी बारिश की चेतावनी दी गई है। यहां हवा की रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पटना में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजस्थान में आंधी के साथ बारिश

राजस्थान के भरतपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, बूंदी, बारां, उदयपुर, जयपुर, झुंझुनू, झालावाड़, अलवर, चूरू, करौली, दौसा, कोटा और जैसलमेर में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी है। यहां तेज हवा के झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। जयपुर में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

X Post

हिमाचल में 60 किमी की रफ्तार से हवा का अनुमान

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, किन्नौर, हमीरपुर, चंबा और सोलन में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी है। यहां हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मनाली में अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

उत्तराखंड में भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, ऋषिकेश, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी और चंपावत में आंधी के साथ तूफानी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने यहां 45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना जताई है। देहरादून में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम, धार-बड़वानी में अति भारी बारिश, 18 जिलों में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव

आज के प्रमुख शहरों का तापमान

13 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम 33 और न्यूनतम 27, मुंबई में 27 और 26, चेन्नई में 32 और 28, कोलकाता में 30 और 26, लखनऊ में 33 और 27, पटना में 33 और 27, रांची में 28 और 22, भोपाल में 28 और 23, जयपुर में 34 और 26, शिमला में 23 और 17 तथा नैनीताल में 23 और 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान दिया गया है मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बारिश और तेज हवाओं के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड के खतरे को देखते हुए यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति पर नजर रखना जरूरी होगा।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts