Sarguja:जर्जर सड़क में फंसी BJP संगठन महामंत्री की कार, मंत्री को लगी फटकार, पवन साय बोले- जनता परेशान तो नेतागिरी का क्या फायदा?

पवन साय की कार फंसी तो खुली सड़क की पोल, मंत्री राजेश अग्रवाल को लगाई फटकार,सरगुजा में लंबे समय से बदहाल नेशनल हाईवे की तस्वीर उस वक्त और चर्चा में आ गई, जब भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय की कार जर्जर सड़क पर फंस गई। बताया जा रहा है कि कार करीब दो घंटे तक सड़क पर फंसी रही। घटना के बाद सड़क की बदहाली को लेकर भाजपा संगठन महामंत्री ने नाराजगी जताई।
जर्जर सड़क में फंसी BJP संगठन महामंत्री की कार, मंत्री को लगी फटकार, पवन साय बोले- जनता परेशान तो नेतागिरी का क्या फायदा?

रायपुर/सरगुजा: छत्तीसगढ़ की सरगुजा में नेशनल हाईवे की बदहाल सड़क को लेकर भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय का गुस्सा फूट पड़ा। बताया जा रहा है कि जर्जर सड़क पर उनकी कार करीब दो घंटे तक फंसी रही। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय मंत्री और भाजपा नेताओं से नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि जब जनता ही परेशान है तो नेतागिरी का क्या फायदा? मामले में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने भी पवन साय की नाराजगी की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क की स्थिति को लेकर उन्हें फटकार सुननी पड़ी। इसके बाद नेशनल हाईवे के अधिकारियों को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें: Raipur: चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने परिजनों को 5-5 लाख देने का किया ऐलान

VIP की कार फंसी तो सड़क पर दौड़े अफसर

सरगुजा में लंबे समय से बदहाल नेशनल हाईवे की तस्वीर उस वक्त और चर्चा में आ गई, जब भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय की कार जर्जर सड़क पर फंस गई। बताया जा रहा है कि कार करीब दो घंटे तक सड़क पर फंसी रही। घटना के बाद सड़क की बदहाली को लेकर भाजपा संगठन महामंत्री ने नाराजगी जताई।

पवन साय ने मंत्री को लगाई फटकार

मामले को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने बताया कि पवन साय ने सड़क की स्थिति को लेकर उन्हें भी नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। पवन साय ने सवाल उठाया कि अगर क्षेत्र की जनता लगातार परेशान हो रही है, तो फिर नेतागिरी का क्या फायदा?

ये भी पढ़ें: Baloda Bazar: ड्राइवर के बेटे ने KBC में जीते 50 लाख, IAS बनने के लिए छोड़ी 1.5 लाख की नौकरी,योगेश की संघर्ष से सफलता तक की कहानी

मंत्री ने अफसरों को दिए तत्काल निर्देश

पवन साय की नाराजगी के बाद मंत्री राजेश अग्रवाल ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को तत्काल सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही जर्जर हिस्सों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

लंबे समय से परेशानी झेल रहे थे राहगीर

सरगुजा की इस सड़क की बदहाली लंबे समय से स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। खराब सड़क के चलते आवागमन प्रभावित होने के साथ वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: Raipur: वंदेमातरम पर भूपेश बघेल ने दी अमित शाह-सीएम साय को खुला चैलेंज, बोले -पूरा गीत गाकर दिखाइए

जनता की परेशानी बनी भाजपा संगठन की नाराजगी की वजह

सड़क पर संगठन महामंत्री की कार फंसने के बाद मामला सिर्फ सड़क मरम्मत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्थानीय व्यवस्था और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए। भाजपा संगठन महामंत्री की नाराजगी के बाद प्रशासनिक स्तर पर तत्काल कार्रवाई शुरू होना अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts