Raipur:IGKV पेपर लीक मामले में कृषि मंत्री नेताम ने दिए FIR के निर्देश,परीक्षा निरस्त

पेपर लीक की खबर ने परीक्षा से पहले मचाया हड़कंप, मंत्री की सख्ती के बाद FIR दर्ज, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी विषय की परीक्षा से ठीक पहले प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना सामने आने से हड़कप।
IGKV पेपर लीक मामले में कृषि मंत्री नेताम ने दिए FIR के निर्देश,परीक्षा निरस्त

रायपुर: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना ने परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलते ही परीक्षा निरस्त कर दी गई। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मामले में तत्काल FIR और जांच के निर्देश दिए हैं। अब पांच सदस्यीय जांच समिति पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर दोषियों की जिम्मेदारी तय करेगी।

ये भी पढ़ें: Raipur: जिंदा महिला को मृत समझकर कमरे में लगाया ताला, दो घंटे बाद खुला तो चल रही थीं सांसें

परीक्षा शुरू होने से पहले सामने आया पेपर लीक

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में बीएससी द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी विषय की परीक्षा से ठीक पहले प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना सामने आने से हड़कंप मच गया। विश्वविद्यालय प्रशासन को सुबह 8:50 बजे कवर्धा से प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी मिली।

मंत्री नेताम ने मामले को लिया गंभीरता से

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को तत्काल जांच समिति गठित करने और दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश के बाद मामले में FIR दर्ज कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: Kawardaha: बड़ा हादसा टला,सड़क पर लड़ते सांडों ने स्कूटी सवार महिला को पटका, CCTV में कैद हुआ पूरा VIDEO

10:30 बजे परीक्षा हुई निरस्त

पेपर लीक की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। परीक्षा शुरू होने से पहले सामने आई सूचना के बाद सुबह 10:30 बजे एंटोमोलॉजी विषय की परीक्षा निरस्त करने का फैसला लिया गया।

5 सदस्यीय कमेटी करेगी पूरे मामले की जांच

घटना की तह तक पहुंचने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति प्रश्नपत्र तैयार होने से लेकर उसकी छपाई और संबंधित महाविद्यालयों तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया की जांच करेगी।

ये भी पढ़ें: Raipur: ब्लू वाटर में मौत का खेल,दोस्तों से लगी तैराकी की शर्त, एक निकला बाहर दूसरा गहरे पानी में समाया

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता और विद्यार्थियों के भविष्य से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विद्यार्थियों के हित में जल्द होगी नई परीक्षा

निरस्त की गई परीक्षा की आगामी तारीख जल्द तय की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षार्थियों को नई तारीख की सूचना समय पर देगा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में नशे में खतरनाक करतब,गले में जहरीला सांप लपेटकर घूमता रहा ग्रामीण, डसने के बाद अस्पताल से फरार

विश्वविद्यालय स्तर पर होती है प्रश्नपत्र की सेटिंग और छपाई

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रश्नपत्रों की सेटिंग और छपाई विश्वविद्यालय स्तर पर ही की जाती है। इसके बाद प्रश्नपत्र संबंधित महाविद्यालयों को भेजे जाते हैं। ऐसे में लीक की घटना में पूरी प्रक्रिया के सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts