Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IAS पूजा सिंघल और सीए सुमन को कोर्ट में किया पेश, रिमांड अवधि बढ़ी

Follow on Google News
IAS पूजा सिंघल और सीए सुमन को कोर्ट में किया पेश, रिमांड अवधि बढ़ी
मनरेगा घोटाले के आरोप में गिरफ्तार IAS पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार की रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों की रिमांड अवधि 4 दिन के लिए बढ़ा दी है।

छापेमारी में 19 करोड़ रुपये मिले थे

जानकारी के मुताबिक, झारखंड में 2009-10 में मनरेगा घोटाला हुआ था। बता दें कि इस मामले में कुछ दिन पहले ED ने एक साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान में छापा मारा था। इस दौरान 19 करोड़ 31 लाख रुपये बरामद किए गए। 17 करोड़ चार्टर्ड अकाउंटेंट के आवास से बरामद किए गए। वहीं बाकी रुपये एक कंपनी से मिले थे। ये भी पढ़ें- Gyanvapi Masjid Survey: ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर मिला शिवलिंग, तुरंत सील करने के आदेश; सर्वे में क्या-क्या मिलने का दावा? प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुताबिक, पूजा सिंघल और उनके पति को उनके बैंक खातों में वेतन के अतिरिक्त 1.43 करोड़ रुपये की नकद राशि मिली थी। ईडी के अनुसार, सिंघल को राज्य के कई जिलों की जिलाधिकारी के रूप में तैनाती के दौरान ये रकम मिली। राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts