Jodi Number One :कौन है यह IAS अधिकारी जो अपनी 'प्रिया' के लिए घुटनों पर बैठ गया..!

राजस्थान के IAS अधिकारी कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा में बने रहने की वजह उनका कार्य और व्यवहार नहीं बल्कि अलग अंदाज है। मौका था उनकी सगाई का। दरअसल IAS विकास मरमट ने IRS अफसर प्रिया मीणा के साथ सगाई की तब से वे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
Follow on Google News
कौन है यह IAS अधिकारी जो अपनी 'प्रिया' के लिए घुटनों पर बैठ गया..!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    डिजिटल डेस्क। आईएएस अधिकारी विकास मरमट अक्सर अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों और प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहते हैं। विकास कई युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। हाल ही में उनकी सगाई आईआरएस अधिकारी प्रिया मीणा से हुई है, जिसके बाद यह जोड़ी लोगों के दिलों पर राज कर रही है। दोनों ही अधिकारी राजस्थान के हैं। सगाई के मौके पर दोनों डांस किया और बड़ों का आशीर्वाद लिया। अपने प्यार का इजहार करने के लिए विकास घुटनों पर बैठ गए तो प्रिया ने भी कुछ ऐसा ही किया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। 

    Uploaded media

    दो अफसर, एक रिश्ता

    विकास और प्रिया की सगाई समारोह परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में हुआ, लेकिन जिस बात ने सबका ध्यान खींचा, वह था दोनों का एक-दूसरे के लिए खुलकर प्यार जाहिर करना। अफसर होने के बावजूद सादगी और भावनाओं की सहज अभिव्यक्ति ने इस पल को और भी खास बना दिया।

    Uploaded media

    जब मुस्कान से चमकी दुल्हन

    जैसे ही प्रिया ने सगाई समारोह में गुलाबी लहंगे में एंट्री ली, माहौल तालियों से गूंज उठा। वहीं विकास ने सबके सामने घुटनों पर बैठकर अपने प्यार का इज़हार किया। यह दृश्य इतना भावुक और खूबसूरत था कि वहां मौजूद हर शख्स की नजरें थम सी गईं। दोनों की मुस्कान और आंखों में झलकता अपनापन इस रिश्ते की गहराई को बयां कर रहा था।

    Uploaded media

    भावनात्मक कैप्शन..शिव-पार्वती जैसा प्रेम 

    विकास मरमट ने सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एक भावनात्मक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने अपने रिश्ते को पवित्र और अलौकिक बताते हुए इसे शिव-पार्वती के प्रेम से जोड़ दिया। तस्वीरों में दोनों की हंसी, सहजता और आत्मीयता यह दिखाने के लिए काफी है कि सच्चा प्यार शब्दों का मोहताज नहीं होता।

    Uploaded media

    परंपरा में सजी आधुनिक दुल्हन 

    जहां आजकल सगाई समारोहों में वेस्टर्न परिधानों का चलन बढ़ गया है, वहीं प्रिया मीणा ने अपने पहनावे से परंपरा और संस्कारों को प्राथमिकता दी। लहंगे पर की गई बारीक कढ़ाई और उनके चेहरे की स्वाभाविक मुस्कान ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

    Uploaded media

    प्रेरणा बना एक खूबसूरत रिश्ता 

    विकास और प्रिया की यह सगाई सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि यह दिखाती है कि सफलता और संवेदनशीलता साथ-साथ चल सकती हैं। यही वजह है कि उनकी यह प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को छू रही है। 

    Uploaded media

     देखें और तस्वीरें...

    Uploaded media

     

    Uploaded media
    Uploaded media
    Uploaded media

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts