Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bollywood:ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो की नई फिल्म ‘मेस’ का ऐलान

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के प्रोडक्शन हाउस HRX Films और ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपनी नई कॉमेडी फिल्म ‘मेस’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो की नई फिल्म ‘मेस’ का ऐलान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के प्रोडक्शन हाउस HRX Films और ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपनी नई कॉमेडी फिल्म ‘मेस’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस फिल्म का निर्देशन राजेश ए. कृष्णन करेंगे, जो इससे पहले ‘लूटकेस’ और ‘क्रू’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ‘मेस’ एक दिलचस्प और अनोखी कॉमेडी कहानी पर आधारित है, जिसमें सस्पेंस और ह्यूमर का खास मिश्रण देखने को मिलेगा।

    एक रात में होने वाली चोरी की घटना के इर्द-गिर्द घूमती है कहानी

    फिल्म की कहानी एक ऐसी रात के इर्द-गिर्द घूमती है, जब चोरों का एक गैंग चोरी के इरादे से एक घर में घुसता है, लेकिन हालात उनके खिलाफ हो जाते हैं। जिस घर में वे दाखिल होते हैं, उसका मालिक ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) से पीड़ित होता है और सफाई व चीजों को व्यवस्थित रखने को लेकर बेहद सनकी है। ऐसे में चोरों के लिए घर के भीतर रहना ही सबसे बड़ी मुसीबत बन जाता है और वहां से सुरक्षित निकलना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता।

    HRX Films और प्राइम वीडियो की मजबूत साझेदारी

    इस फिल्म को ऋतिक रोशन और उनके भाई ईशान रोशन अपने बैनर HRX Films के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह ऋतिक के बैनर और प्राइम वीडियो के बीच यह दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है। इससे पहले दोनों ने मिलकर थ्रिलर सीरीज ‘स्टॉर्म’ की घोषणा की थी, जिससे इस साझेदारी को लेकर इंडस्ट्री में काफी उत्साह है। फिल्म की स्क्रिप्ट राजेश ए. कृष्णन और कपिल सावंत ने अमेरिकी लेखक पॉल सोटर की एक ओरिजिनल कहानी के आधार पर तैयार की है, जिससे इसमें इंटरनेशनल टच भी देखने को मिलेगा।

    ये भी पढ़ें: केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम में एंट्री को लेकर नई तैयारी: सारा अली खान को प्रवेश के लिए देना होगा एफिडेविट

    अलग तरह की कहानियों पर फोकस

    ऋतिक ने इस प्रोजेक्ट को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्राइम वीडियो के साथ उनकी साझेदारी उन्हें नए और साहसी विषयों पर काम करने का मौका दे रही है। उन्होंने राजेश ए. कृष्णन की तारीफ करते हुए कहा कि वह कॉमेडी के साथ शानदार नैरेटिव बुनने की काबिलियत रखते हैं और ‘मेस’ के लिए उनका विजन शुरुआत से ही खास रहा है। वहीं निखिल मधोक (हेड, प्राइम वीडियो इंडिया) का मानना है कि फिल्म की दिलचस्प कहानी और मजेदार किरदार दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगे। कुल मिलाकर, ‘मेस’ एक अलग और फ्रेश कॉमेडी एक्सपीरियंस देने का वादा करती है, जो ओटीटी दर्शकों के लिए एक बड़ा एंटरटेनमेंट पैकेज साबित हो सकती है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts