UP के मंत्री संदीप सिंह ने मेघना चौधरी से की सगाई, भाई सौरभ ने भी पहनाई अंतरा को अंगूठी; CM योगी पहुंचे समारोह में

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह ने एक ही समारोह में अपनी-अपनी मंगेतरों के साथ सगाई की। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दोनों भाइयों को आशीर्वाद देने पहुंचे। समारोह में मेघना चौधरी और अंतरा त्यागी अपने शाही अंदाज वाले लहंगों में नजर आईं, वहीं दोनों भाइयों का एथनिक लुक भी चर्चा में रहा। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने गाजियाबाद की मेघना चौधरी के साथ सगाई कर ली है। इस समारोह की खास बात यह रही कि संदीप सिंह के छोटे भाई सौरभ सिंह ने भी इसी कार्यक्रम में अंतरा त्यागी के साथ सगाई की। दोनों भाइयों ने एक ही मंच पर अपनी-अपनी मंगेतरों को अंगूठियां पहनाईं। इस पारिवारिक समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। उन्होंने दोनों भाइयों को आशीर्वाद दिया। संदीप सिंह और सौरभ सिंह पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल रहे स्वर्गीय कल्याण सिंह के पोते हैं। उनके पिता राजवीर सिंह भी सांसद रह चुके हैं।
मेघना चौधरी का पेस्टल लहंगे में दिखा रॉयल अंदाज
सगाई समारोह में संदीप सिंह की मंगेतर मेघना चौधरी पेस्टल रंग के हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे में नजर आईं। उनके लहंगे के ब्लाउज, स्कर्ट और दुपट्टे पर सिल्वर और गोल्डन धागों से फ्लोरल डिजाइन बनाया गया था। इसमें सेक्विन, मोती और बारीक जरी का काम किया गया था। नेट का शीयर दुपट्टा उनके लुक को खास बना रहा था।
डायमंड और पन्ने की जूलरी ने खींचा ध्यान
मेघना ने अपने आउटफिट के साथ डायमंड और एमराल्ड यानी पन्ने वाली जूलरी पहनी थी। उन्होंने डायमंड चोकर के साथ लॉन्ग मल्टीलेयर नेकलेस कैरी किया। इसके अलावा मैचिंग ड्रॉप इयररिंग्स, डायमंड की चूड़ियां और घड़ी भी पहनी थी। सटल मेकअप और खुले बालों में सॉफ्ट वेव्स उनके लुक को पूरा कर रहे थे।
परिणीति चोपड़ा हुईं फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' की दीवानी, बोलीं- 'हर सीन भव्य, देश के लिए गर्व का पल'
ब्लू-ग्रीन आउटफिट में दिखे संदीप सिंह
वहीं, होने वाले दूल्हे संदीप सिंह भी अपने एथनिक लुक में काफी जंच रहे थे। उन्होंने ब्लू-ग्रीन टोन वाला हैवी एम्ब्रॉयडर्ड आउटफिट पहना था। उनकी जैकेट पर सिल्वर और एंटीक गोल्डन धागों से फ्लोरल और पारंपरिक पैस्ले डिजाइन की कढ़ाई की गई थी। इसके साथ उन्होंने प्लेन ट्राउजर और फॉर्मल शूज पहने थे।
आइवरी शेरवानी में दिखे सौरभ, पिंक लहंगे में अंतरा
संदीप सिंह के छोटे भाई सौरभ सिंह ने अपनी सगाई में आइवरी रंग की शेरवानी पहनी थी। इस पर सिल्वर और पेस्टल रंग के धागों से कढ़ाई की गई थी। वहीं, उनकी मंगेतर अंतरा त्यागी पिंक बेस वाले हैवी एम्ब्रॉयडर्ड लहंगे में नजर आईं। लहंगे की स्कर्ट पर मल्टीकलर थ्रेड एम्ब्रॉयडरी, मिरर वर्क और सिल्वर-गोल्डन जरी का काम था। कमर के पास लगे लेयर्ड टैसल्स और मैचिंग शीयर दुपट्टे ने उनके लुक को खास बनाया। अंतरा ने अपने लहंगे के साथ हैवी गोल्डन चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स और चूड़ियां पहनी थीं। सटल मेकअप के साथ उनका पूरा लुक काफी एलिगेंट नजर आया।




















