Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Barabanki Accident:तेज रफ्तार ने ली जान....100 की स्पीड में इनोवा ट्रेलर से टकराई, कैंची धाम जा रहे 4 दोस्तों की मौत!

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार इनोवा कार ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी यात्री उत्तराखंड के कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।
तेज रफ्तार ने ली जान....100 की स्पीड में इनोवा ट्रेलर से टकराई, कैंची धाम जा रहे 4 दोस्तों की मौत!
फाइल फोटो

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के भिखरा गांव के पास लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार इनोवा कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। कार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी यात्री कैंची धाम दर्शन के लिए उत्तराखंड जा रहे थे।

देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा

यह हादसा मंगलवार तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। इनोवा कार सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे एक ट्रेलर के पीछे चल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण कार सीधे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया और उसमें बैठे लोग फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए।

कैंची धाम दर्शन के लिए निकले थे दोस्त

इनोवा में सवार सभी सात लोग उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम दर्शन के लिए यात्रा पर निकले थे। यात्रा के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद: हैवान पत्नी ने की पति की हत्या, बेरहमी से पीटा, लगाया करंट; पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

चार की मौत, तीन की हालत गंभीर

इस हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चंदौली, गाजीपुर, बलिया और सुल्तानपुर के रहने वालों के रूप में हुई है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

परिवारों में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के घरों में मातम पसर गया। अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कई लोग सदमे में जमीन पर बैठकर रोते नजर आए।

ये भी पढ़ें: Brajesh Pathak : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के चार्टर्ड प्लेन में आई खराबी, टेकऑफ से पहले इंजन से निकला धुआं

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। प्रशासन ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...Read More

Latest Posts