Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Brajesh Pathak :डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के चार्टर्ड प्लेन में आई खराबी, टेकऑफ से पहले इंजन से निकला धुआं

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के चार्टर्ड प्लेन में मुरादाबाद एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले तकनीकी खराबी आ गई। विमान के एक इंजन से धुआं निकलने लगा, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ब्रजेश पाठक समेत सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के चार्टर्ड प्लेन में आई खराबी, टेकऑफ से पहले इंजन से निकला धुआं
Brajesh Pathak

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के चार्टर्ड विमान में सोमवार को तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया। मुरादाबाद एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से ठीक पहले विमान के एक इंजन से धुआं निकलने लगा। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।

टेकऑफ से पहले सामने आई खराबी

जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मुरादाबाद एयरपोर्ट से रवाना होने वाले थे। इसी दौरान रनवे पर खड़े चार्टर्ड प्लेन का एक इंजन अचानक बंद हो गया और उसमें से धुआं निकलने लगा। विमान में तकनीकी खराबी सामने आते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ब्रजेश पाठक ने बताई पूरी घटना

मीडिया से बातचीत में ब्रजेश पाठक ने कहा कि विमान उड़ान भरने की तैयारी में था, तभी इंजन में खराबी आ गई। उन्होंने बताया कि इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद तुरंत विमान को रोका गया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Breaking News

सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हुईं एक्टिव

घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। आनन-फानन में विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया। इसके बाद डिप्टी सीएम समेत विमान में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए हलचल और अफरा-तफरी का माहौल रहा।

तकनीकी टीम कर रही जांच

विमान के इंजन में आई खराबी की जांच शुरू कर दी गई है। टेक्निकल टीम यह पता लगाने में जुटी है कि इंजन अचानक क्यों बंद हुआ और उसमें से धुआं कैसे निकलने लगा। घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts