PlayBreaking News

Jaggery Vs Sugar :गुड़ या चीनी, कौन बढ़ाता है ज्यादा ब्लड शुगर? जानिए पूरी हकीकत

डायबिटीज के मरीज अक्सर चीनी की जगह गुड़ को सुरक्षित मानते हैं, लेकिन क्या यह सच है? जानिए गुड़ और चीनी में क्या अंतर है, किससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है और एक्सपर्ट्स डायबिटीज मरीजों को क्या सलाह देते हैं। गुड़ के फायदे और सीमाएं समझकर ही करें इसका सेवन।
Follow on Google News
गुड़ या चीनी, कौन बढ़ाता है ज्यादा ब्लड शुगर? जानिए पूरी हकीकत
Jaggery vs Sugar

मीठा खाने के शौकीन लोग अक्सर सफेद चीनी की जगह गुड़ को ज्यादा हेल्दी मानते हैं। खासकर डायबिटीज के मरीजों में यह धारणा आम है कि गुड़ खाने से ब्लड शुगर पर कम असर पड़ता है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय।

चीनी और गुड़ में क्या है अंतर?

चीनी और गुड़ दोनों गन्ने से ही बनाए जाते हैं। अंतर सिर्फ उनकी प्रोसेसिंग में होता है। चीनी को कई चरणों में रिफाइन किया जाता है, जबकि गुड़ कम प्रोसेस्ड होता है।

इसी वजह से गुड़ में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे खनिज तत्व मौजूद रहते हैं। वहीं सफेद चीनी में ये पोषक तत्व लगभग नहीं होते।

क्या गुड़ डायबिटीज मरीजों के लिए सुरक्षित है?

गुड़ में कुछ पोषक तत्व जरूर होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह डायबिटीज मरीजों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, गुड़ में मौजूद शुगर की मात्रा चीनी के लगभग बराबर होती है। इसलिए इसका अधिक सेवन ब्लड शुगर बढ़ा सकता है।

किससे तेजी से बढ़ता है ब्लड शुगर?

सफेद चीनी शरीर में जल्दी अवशोषित हो जाती है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। दूसरी ओर, गुड़ में मौजूद सुक्रोज को पचने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है।

health

हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि गुड़ ब्लड शुगर नहीं बढ़ाता। गुड़ का असर थोड़ी देर से दिखाई दे सकता है, लेकिन यह भी शुगर लेवल बढ़ाने का काम करता है।

क्या गुड़ खाने के बाद तुरंत बढ़ता है शुगर?

विशेषज्ञों के मुताबिक, गुड़ खाने के बाद ब्लड शुगर तुरंत नहीं बढ़ता, लेकिन कुछ घंटों के भीतर इसका असर दिख सकता है। इसलिए डायबिटीज मरीजों को गुड़ का सेवन भी सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह के अनुसार करना चाहिए।

गुड़ और चीनी में कौन बेहतर?

गुड़ में कुछ जरूरी मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, इसलिए पोषण के लिहाज से यह चीनी से बेहतर माना जा सकता है। लेकिन कैलोरी और शुगर की मात्रा दोनों में लगभग समान होती है।

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो सिर्फ यह सोचकर गुड़ का ज्यादा सेवन न करें कि यह चीनी से सुरक्षित है। गुड़ में पोषक तत्व जरूर होते हैं, लेकिन यह भी ब्लड शुगर बढ़ा सकता है। इसलिए गुड़ और चीनी दोनों का सेवन संतुलित मात्रा में करना ही बेहतर है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts