लोकसभा में बोले हरदीप पुरी...गैस-तेल की कोई कमी नहीं, 5 दिन में 28% बढ़ा LPG प्रोडक्शन

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में LPG के कथित संकट को लेकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि देश में रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है।
Follow on Google News
गैस-तेल की कोई कमी नहीं, 5 दिन में 28% बढ़ा LPG प्रोडक्शन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। देश में एलपीजी संकट को लेकर उठ रहे सवालों के बीच लोकसभा में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि गैस सिलेंडर को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए 40 अलग-अलग देशों से कच्चा तेल मंगाता है, जिससे आपूर्ति पर किसी एक क्षेत्र के संकट का असर सीमित रहता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पिछले पांच दिनों के दौरान एलपीजी उत्पादन में करीब 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, ताकि मांग को आसानी से पूरा किया जा सके और लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

    भरत की क्रूड ऑयल सप्लाई सुरक्षित

    लोकसभा में पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का जिक्र करते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र के इतिहास में इस तरह की स्थिति पहले कभी देखने को नहीं मिली। उन्होंने बताया कि पहली बार स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को व्यावसायिक जहाजों के लिए बंद कर दिया गया है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस संघर्ष में भारत की कोई भूमिका नहीं है, लेकिन इसके संभावित प्रभावों से देश को निपटना पड़ेगा। इसके बावजूद उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत की क्रूड ऑयल सप्लाई सुरक्षित है और सरकार ने ऊर्जा आपूर्ति को बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी तैयार रखी हैं।

    लोगों में सिलेंडर लेने की हड़बड़ी

    सरकार के आश्वासन के बावजूद कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर को लेकर लोगों में घबराहट का माहौल देखा जा रहा है। मंत्रालय ने अपील की है कि उपभोक्ता घबराकर सिलेंडर की अतिरिक्त बुकिंग न करें, क्योंकि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इसके बावजूद कई जगहों पर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। कई उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए परेशान दिखाई दे रहे हैं, वहीं कुछ स्थानों पर ऑनलाइन बुकिंग भी प्रभावित होने की शिकायतें सामने आई हैं। हालात को देखते हुए सरकार ने स्थिति पर सख्ती से निगरानी शुरू कर दी है और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ताकि आम लोगों तक गैस सिलेंडर की आपूर्ति बिना किसी बाधा के जारी रह सके। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts