Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पीपुल्स समाचार इम्पैक्ट: हरकत में आए नेता-अफसर, बापू की प्रतिमा को मिनरल वाटर से नहलाया, माला पहनाई और तार की फ्रेम से बनाया चश्मा

ग्वालियर के जेएएच मेडिकल स्टाफ हॉल में उपेक्षित पड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा की पीपुल्स समाचार की खबर के बाद सफाई कराई गई और माल्यार्पण किया गया। प्रतिमा का चश्मा गायब मिलने पर तार से अस्थायी फ्रेम बनाई गई। अस्पताल प्रबंधन अब प्रतिमा को दूसरे अस्पताल में स्थापित करने की तैयारी कर रहा है।
हरकत में आए नेता-अफसर, बापू की प्रतिमा को मिनरल वाटर से नहलाया, माला पहनाई और तार की फ्रेम से बनाया चश्मा
ग्वालियर। गांधी जयंती पर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जेएएच अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी पहुंचे।

ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) के मेडिकल स्टाफ हॉल में लंबे समय से उपेक्षित पड़ी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को लेकर पीपुल्स समाचार में खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया। शुक्रवार सुबह मेडिकल स्टाफ हॉल का ताला खोला गया। इसके बाद परिसर की सफाई कराई गई और प्रतिमा को साफ कर उस पर माल्यार्पण किया गया। गुरुवार को प्रकाशित खबर में मेडिकल स्टाफ हॉल के आसपास पसरी गंदगी, कचरे और लंबे समय से बंद पड़े भवन की स्थिति सामने लाई गई थी। खबर के बाद अस्पताल कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह हॉल की सफाई कर प्रतिमा की सुध ली।

/img/714/1790948929502

चश्मा नहीं मिला तो तार से बनाई फ्रेम

प्रतिमा की सफाई के दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा का चश्मा गायब मिला। इसके बाद तत्काल तार को गोल मोड़कर चश्मे की फ्रेम तैयार की गई और प्रतिमा पर लगा दी गई। हालांकि, इस अस्थायी व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं कि यदि प्रतिमा की सुध ली गई है तो उसके रखरखाव की स्थायी व्यवस्था क्यों नहीं की गई।

ये भी पढ़ें: गांधी जयंती से पहले JAH में बदहाल मिली महात्मा गांधी की प्रतिमा, धूल और मकड़जाल के बीच ताले में बंद

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

मामले की जानकारी मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल प्रबंधन से नियमित साफ-सफाई तथा उचित देखरेख सुनिश्चित करने की बात कही।

/img/714/1790948949238 

दूसरे अस्पताल में स्थापित होगी प्रतिमा

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार हजार बिस्तर अस्पताल शुरू होने के बाद मेडिकल स्टाफ हॉल का भवन खाली हो गया है। भवन के उपयोग को लेकर तीन प्रस्ताव मुख्यालय भेजे गए हैं, लेकिन अभी भोपाल से मंजूरी नहीं मिली है। इसी कारण भवन बंद रखा गया था।जेएएच प्रबंधन ने बताया कि गांधीजी की प्रतिमा को मेडिकल स्टाफ हॉल से हटाकर दूसरे अस्पताल में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रतिमा का चश्मा भी बदला जाएगा और अन्य प्रतिमाओं की तरह उसकी नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें: सेना भर्ती अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, ग्वालियर सहित दो जिलों के युवाओं की परेशानी हुई कम

प्रतिमा शिफ्ट करने के लिए अनुमति मांगी 

जेएएच के अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने कहा कि मूर्ति को यहां से हटाकर दूसरे अस्पताल में स्थापित किया जाएगा। हमने मुख्यालय से इसकी अनुमति मांगी है। इस भवन को लेकर तीन प्रस्ताव भेजे गए हैं, लेकिन अभी भोपाल से अनुमति नहीं मिली है, इसलिए भवन बंद करके रखा हुआ है।

Ambrish Anand
By Ambrish Anand

Latest Posts