Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में सपा कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन से बौछार; यश भारतीय समेत कई घायल, जेपी अस्पताल में भर्ती

भोपाल में मुख्यमंत्री आवास और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर का घेराव करने जा रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन चला दी।  इस दौरान प्रवक्ता यश भारतीय और एक अन्य नेता घायल हो गए। घायल नेताओं को जेपी अस्पताल ले जाया गया। सपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने नुकीली वस्तु से वार किया।
भोपाल में सपा कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन से बौछार; यश भारतीय समेत कई घायल, जेपी अस्पताल में भर्ती
भोपाल। समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनन चलने से प्रवक्ता यश भारतीय घायल हो गए।

भोपाल। किसानों की समस्याओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी ने बुधवार को भोपाल में प्रदर्शन किया। पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले का घेराव करने के लिए निकले थे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने प्रकाश तरण पुष्कर के सामने बैरिकेडिंग कर दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई।

बैरिकेडिंग पर रोका तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन 

घेराव के लिए आगे बढ़ रहे सपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की तेज बौछार से कई कार्यकर्ता सड़क पर गिर पड़े। प्रदर्शन के दौरान अफरा-तफरी मच गई और कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया। 

यश भारतीय और शिवराज यादव समेत कई कार्यकर्ता घायल

प्रदर्शन के दौरान सपा प्रवक्ता यश भारतीय और पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज यादव सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए। एक कार्यकर्ता के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि अन्य को भी चोटें पहुंचीं। सपा नेताओं के अनुसार, करीब एक दर्जन घायलों को उपचार के लिए जेपी अस्पताल ले जाया गया। इनमें घायल नेताओं का भी इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: आज डासना जेल से बाहर आ सकते हैं आजम खान, गाजियाबाद कोर्ट ने जारी किया रिहाई परवाना

सपा नेताओं ने पुलिस पर लगाए नुकीली वस्तु से हमले के आरोप 

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं पर नुकीली वस्तु से वार किया गया। पार्टी नेताओं ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। प्रदर्शन किसानों की समस्याओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर किया गया था। फिलहाल घायलों का जेपी अस्पताल में उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, बोले- SIR की बैठक नहीं, चुनाव लूटने की रणनीति बना रही भाजपा

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts