Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना : क्राइम शो की तर्ज पर चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पति-पत्नी सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
गुना : क्राइम शो की तर्ज पर चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पति-पत्नी सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
गुना। मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शहर कोतवाली पुलिस ने पति-पत्नी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्रा क्राइम शो में दिखाए जा रहे ब्लैकमेलिंग के तरीकों का इस्तेमाल कर सेक्स रैकेट चला रहे थे। पुलिस सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर इनकी रिमांड लेगी और सेक्स वीडियो बनाकर अब तक किए गए वारदातों का पता लगाएगी।

कपड़ा व्यापारी की शिकायत के बाद हुआ खुलासा

दरअसल, गुना के एक कपड़ा व्यापारी ने 29 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने कहा था कि, सोशल मीडिया के जरिए एक महिला ने उससे पैसे उधार मांगे। जिसके बाद रुपए लौटाने के बहाने उसे एक घर में बुलाया, जहां उसे चाय पिलाई गई। जिसे पीकर वो बेहोश हो गया। इसके बाद कमरे में ले जाकर महिला ने उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरु कर दिया। कमरे में लगे बल्ब के होल्डर पर हिडन कैमरा लगाया हुआ था, जिसके जरिए उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और सभी 6 आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान देवेंद्र जादौन, अमित कुचबंधिया, आशीष सेन, चंद्रमोहन ओझा, राम सोनी के रूप में हुई है। वहीं महिला की पहचान गुप्त रखी गई है। गुना पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर इनकी रिमांड लेगी और सेक्स वीडियो बनाकर अब तक की गई वारदातों का पता लगाएगी। https://twitter.com/psamachar1/status/1697835495374418066 मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts