PlayBreaking News

Greater Noida News:ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे में गिरी कार, बाल-बाल बची ड्राइवर की जान

ग्रेटर नोएडा में सड़क पर खोदे गए एक खुले गड्ढे में कार गिरने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत के छोड़े गए गड्ढे के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है।
Follow on Google News
ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे में गिरी कार, बाल-बाल बची ड्राइवर की जान

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक की जान बच गई। स्थानीय नागरिकों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

खुला छोड़ दिया गया गड्ढा

जानकारी के अनुसार सेक्टर अल्फा-1 रेलवे विहार क्षेत्र में गंगाजल पाइपलाइन की मरम्मत के लिए सड़क पर गहरा गड्ढा खोदा गया था। आरोप है कि कई दिनों तक इसे बिना बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड के खुला छोड़ दिया गया। रात के समय अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों के लिए यह गड्ढा दिखाई नहीं दिया। इसी दौरान एक युवक की कार सीधे उसमें जा गिरी।

ये भी पढ़ें: म्यूजिक और क्रिकेट का मिलन? क्या सच में शादी कर रहे हैं अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन?

कार क्षतिग्रस्त, चालक की बची जान

हादसे में कार को गंभीर नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि चालक सुरक्षित बाहर निकल आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर वाहन तेज रफ्तार में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक की मदद की। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई। 

Breaking News

प्राधिकरण पर लगे लापरवाही के आरोप 

एक्टिव सिटिजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शहर को गड्ढा मुक्त बनाने के दावे केवल कागजों तक सीमित हैं। यदि समय रहते बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए गए होते तो इस हादसे से बचा जा सकता था। उन्होंने जल विभाग, तकनीकी विभाग और संबंधित ठेकेदार एजेंसी की जिम्मेदारी तय करने की भी मांग की।

ये भी पढ़ें: Assam Train Accident : नरनारायण सेतु पर मालगाड़ी की चपेट में आए 4 मजदूर, दो की मौत

स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग 

घटना के बाद स्थानीय लोगों और एक्टिव सिटिजन टीम ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। उन्होंने दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के साथ शहर में चल रहे सभी खुदाई कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की अपील की है। लोगों का कहना है कि खुले गड्ढों को जल्द भरकर भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जाना चाहिए।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts