PlayBreaking News

ओडिशा :इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा ने की आत्महत्या, परिवहन मंत्री के भतीजे पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

ओडिशा के गंजाम जिले में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने परिवहन मंत्री विभूति जेना के भतीजे बिस्वजीत जेना के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिजनों ने प्रेम संबंधों में विवाद और मानसिक तनाव को घटना की वजह बताया है। पुलिस मोबाइल, लैपटॉप और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
Follow on Google News
इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा ने की आत्महत्या, परिवहन मंत्री के भतीजे पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
ओडिशा के गंजाम जिले में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने परिवहन मंत्री विभूति जेना के भतीजे बिस्वजीत जेना के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ओडिशा के गंजाम जिले से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में  पढ़ने वाली छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने राज्य के परिवहन मंत्री विभूति जेना के भतीजे बिस्वजीत जेना के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और रिश्ते में चल रही खटास के कारण छात्रा काफी समये से मानसिक तनाव में थी।

प्रेम संबंधों में तनाव को बताया जा रहा वजह

मृतक छात्रा के मामा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बिस्वजीत जेना और छात्रा के बीच लंबे समय से संबंध थे, लेकिन हाल के दिनों में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। परिजनों का कहना है कि रिश्ते में आई परेशानियों का छात्रा की मानसिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा और वह लगातार तनाव में रहने लगी थी। परिवार ने इसी तनाव को घटना की प्रमुख वजह बताया है।

हॉस्टल में फंदे से लटकी मिली छात्रा

जानकारी के अनुसार, छात्रा कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी। सोमवार सुबह वह गंभीर हालत में मिली। बताया जा रहा है कि उसने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी। कॉलेज प्रशासन और अन्य छात्रों की मदद से उसे तुरंत ब्रह्मपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Breaking News

मंत्री के भतीजे पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर बिस्वजीत जेना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। बिस्वजीत उसी कॉलेज में बीसीए के अंतिम वर्ष का छात्र बताया जा रहा है।

मोबाइल, लैपटॉप और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन, लैपटॉप और हॉस्टल परिसर के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। जांच टीम कॉलेज पहुंचकर छात्रा के दोस्तों, सहपाठियों और अन्य परिचितों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा सके।

ये भी पढ़ें: Weather Update : 12 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 70 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं; IMD ने जारी की चेतावनी

एसपी बोले- हर एंगल से जांच जारी

ब्रह्मपुर के पुलिस अधीक्षक श्रवण विवेक एम. ने बताया कि गोलंथरा थाना क्षेत्र के एक निजी कॉलेज की बीसीए तृतीय वर्ष की छात्रा की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि छात्रा के मामा की शिकायत पर बिस्वजीत जेना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और जांच जारी है। एसपी के अनुसार, पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts