PlayBreaking News

Gold-Silver Price Today:सोना ₹289 महंगा होकर ₹1.51 लाख के पार, चांदी में ₹5731 की तेजी; इस साल गोल्ड ₹18 हजार उछला

आज सोना ₹289 महंगा होकर ₹1.51 लाख के पार पहुंचा वहीं चांदी में भी ₹5731 की तेजी दर्ज की गई। इस साल सोने की कीमतों में ₹18 हजार का बड़ा उछाल देखने को मिला है।
Follow on Google News
सोना ₹289 महंगा होकर ₹1.51 लाख के पार, चांदी में ₹5731 की तेजी; इस साल गोल्ड ₹18 हजार उछला

सोने और चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर तेजी देखने को मिली। मजबूत ग्लोबल संकेतों और निवेशकों की बढ़ती खरीदारी के चलते गोल्ड और सिल्वर दोनों की कीमतें ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 289 रुपए बढ़कर 1.51 लाख रुपए के पार निकल गया। वहीं चांदी भी 5731 रुपए की तेजी के साथ 2.54 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोने का भाव (IBJA के अनुसार) 

सोना भाव (10 ग्राम)
24 कैरेट ₹151149
22 कैरेट ₹138452
18 कैरेट ₹113362
14 कैरेट ₹88422

ये भी पढ़ें: सांवेर-उज्जैन रोड पर मिले 2.83 करोड़ : कई गड्डियों में निकले रंगीन कागज, असली-नकली नोटों की जांच शुरू

2026 में सोना 18 हजार रुपए महंगा

इस साल सोने की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.33 लाख रुपए था जो अब बढ़कर 1.51 लाख रुपए से ऊपर पहुंच चुका है। यानि सिर्फ चार महीनों में सोना करीब 18 हजार रुपए महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ती ग्लोबल अनिश्चितता, सुरक्षित निवेश की मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी की वजह से गोल्ड की कीमतों में उछाल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: Share Market Today: सेंसेक्स 114 अंक टूटा, निफ्टी 4 अंक गिरकर 24,327 पर बंद; ऑटो सेक्टर करीब 2% चढ़ा

चांदी ने भी दिखाई दमदार तेजी

चांदी की कीमतों में भी इस साल बड़ा उछाल देखने को मिला है। साल की शुरुआत में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2.30 लाख रुपए थी जो अब बढ़कर 2.54 लाख रुपए तक पहुंच गई है। इस तरह 2026 में अब तक चांदी करीब 24 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। इंडस्ट्रियल डिमांड और निवेशकों की खरीदारी बढ़ने से सिल्वर लगातार मजबूत बना हुआ है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts