Share Market Today:सेंसेक्स 114 अंक टूटा, निफ्टी 4 अंक गिरकर 24,327 पर बंद; ऑटो सेक्टर करीब 2% चढ़ा

सेंसेक्स में 114 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, वहीं निफ्टी भी 4 अंक टूटकर 24,327 पर बंद हुआ जिससे बाजार में नरमी का रुख देखने को मिला। हालांकि इस गिरावट के बावजूद ऑटो सेक्टर में करीब 2% की मजबूत बढ़त दर्ज की गई।
सेंसेक्स 114 अंक टूटा, निफ्टी 4 अंक गिरकर 24,327 पर बंद; ऑटो सेक्टर करीब 2% चढ़ा
AI Generated Image

शेयर बाजार में आज के कारोबारी दिन मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स 114 अंक गिरकर 77844 पर आ गया जबकि निफ्टी फ्लैट कारोबार के बाद 4 अंक गिरकर 24,327 पर बंद हुआ। आज के दिन ऑटो और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी बनी रही जबकि FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव दिखाई दिया। निवेशकों ने कुछ सेक्टर्स में मुनाफावसूली की जिसकी वजह से बाजार ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पाया।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

/img/116/1778149979797

ये भी पढ़ें: कनाडा में अलग देश की मांग तेज : अल्बर्टा में रेफरेंडम की तैयारी का दावा, 3 लाख हस्ताक्षर चुनाव अधिकारियों को भेजे गए

/img/116/1778150013223

ऑटो और रियल्टी शेयरों में बनी रही मजबूती

बाजार में गिरावट के बावजूद ऑटो कंपनियों और रियल एस्टेट सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। निवेशकों का रुझान इन सेक्टर्स की ओर बना रहा जिससे कई प्रमुख शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। वहीं FMCG सेक्टर में बिकवाली का दबाव सबसे ज्यादा रहा। बड़े कंज्यूमर कंपनियों के शेयरों में कमजोरी के चलते बाजार की तेजी सीमित हो गई।

ये भी पढ़ें: ईरान- अमेरिका जंग 24 घंटे में हो सकती है खत्म... दोनों देशों के बीच 14 बिंदुओं का समझौता आगे बढ़ा, ईरान बोला- PAK के जरिए बातचीत जारी

एशियाई बाजारों से मिला मजबूत संकेत

ग्लोबल मार्केट्स की बात करें तो एशियाई बाजारों में गुरुवार को अच्छी तेजी देखने को मिली। साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 1.43% मजबूत होकर 7,490 के स्तर पर पहुंच गया। जापान का निक्केई इंडेक्स सबसे ज्यादा चमका और 3,321 अंकों की बड़ी तेजी के साथ 62,834 पर बंद हुआ। इसमें करीब 5.58% की जोरदार बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स भी 413 अंक चढ़कर 26,626 के स्तर पर पहुंच गया। इसमें 1.57% की तेजी रही।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts