Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सांवेर-उज्जैन रोड पर मिले 2.83 करोड़ :कई गड्डियों में निकले रंगीन कागज, असली-नकली नोटों की जांच शुरू

सांवेर-उज्जैन रोड पर पुलिस को तीन संदिग्ध बैगों से करीब 2.83 करोड़ रुपए की नकदी मिली। कई गड्डियों में नकली नोट और रंगीन कागज पाए गए, मामले की जांच जारी है।
कई गड्डियों में निकले रंगीन कागज, असली-नकली नोटों की जांच शुरू

सांवेर-उज्जैन रोड पर गुरुवार सुबह पुलिस को सड़क किनारे संदिग्ध हालत में तीन बैग मिले। जब पुलिस ने बैग खोलकर जांच की तो उनमें 500 रुपए के नोटों की सैकड़ों गड्डियां मिलीं। शुरुआती गिनती में रकम करीब 2 करोड़ 83 लाख रुपए बताई जा रही है।

ग्रामीण थाना पुलिस के मुताबिक, सड़क किनारे लावारिस बैग पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जब पुलिस वहां पहुंची तो पहले से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा थे।

बैग खोलते ही सामने आया चौंकाने वाला मामला

पुलिस ने जब बैगों की जांच की तो ऊपर और नीचे नोटों की गड्डियां रखी मिलीं। लेकिन गड्डियों को खोलने पर कई में बीच-बीच में अलग-अलग रंगों के कागज भरे हुए मिले। जांच में पता चला कि करीब 130 से ज्यादा गड्डियों में असली नोटों के साथ कागज रखे गए थे।

Twitter Post

2.83 करोड़ रुपए होने का दावा

पुलिस के मुताबिक, बरामद नोटों की गिनती कराई गई, जिसमें कुल रकम करीब 2 करोड़ 83 लाख रुपए निकली। फिलहाल नोट देखने में असली जैसे लग रहे हैं, लेकिन उनकी पुष्टि के लिए विशेषज्ञों से जांच कराई जा रही है।

Breaking News

कुछ नोट असली, कुछ नकली होने की आशंका

एडिशनल एसपी, ग्रामीण रूपेश द्विवेदी ने बताया कि शुरुआती जांच में कुछ गड्डियों के ऊपर लगे नोट असली दिखाई दे रहे हैं, जबकि नीचे नकली नोट और बीच में रंगीन कागज रखे गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतने बड़े पैमाने पर नकदी से भरे बैग सड़क किनारे कौन छोड़कर गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की जांच के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि फुटेज से बैग छोड़ने वालों के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और नोटों की असलियत की पुष्टि होने का इंतजार किया जा रहा है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts