Gold Silver Update:एक हफ्ते में सोना ₹11 हजार और चांदी ₹28 हजार टूटी, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

हफ्तेभर में सोना करीब 11 हजार रुपए सस्ता होकर 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गया है जबकि चांदी भी 28 हजार रुपए टूटकर 2.32 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।
एक हफ्ते में सोना ₹11 हजार और चांदी ₹28 हजार टूटी, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट
AI Generated Image
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेज गिरावट देखने को मिली है जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। हफ्तेभर में सोना करीब 11 हजार रुपए सस्ता होकर 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गया है जबकि चांदी भी 28 हजार रुपए टूटकर 2.32 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। पिछले हफ्ते 13 मार्च को सोना करीब 1.58 लाख रुपए पर था। वहीं चांदी 2.60 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर से घटकर 2.32 लाख रुपए पर आ गई है। इस तरह दोनों कीमती मेटल में एक साथ आई गिरावट ने बाजार का ट्रेंड पूरी तरह बदल दिया है। आमतौर पर ऐसे हालात में सोना-चांदी सुरक्षित निवेश माने जाते हैं लेकिन इस बार स्थिति उलटी नजर आ रही है।

    क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम

    ग्लोबल स्तर पर चल रहे तनाव के बीच निवेशकों का रुख बदल गया है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी हालात की वजह से बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है। ऐसे में निवेशक जोखिम कम करने के लिए अपनी गोल्ड होल्डिंग बेचकर कैश यानी डॉलर जमा कर रहे हैं। डॉलर की मांग बढ़ने से सोने-चांदी पर दबाव बनता है और उनकी कीमतों में गिरावट आती है। इसके अलावा बड़े निवेशक ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली भी कर रहे हैं जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ गई है और कीमतें नीचे आ गई हैं।

    ये भी पढ़ें: खाना मंगाना या खर्च बढ़ाना? 7 महीने में दूसरी बार Zomato ने बढ़ाए प्लेटफॉर्म चार्ज

    इस साल ₹1.53 लाख तक सस्ती हुई चांदी

    अगर पूरे साल के ट्रेंड को देखें तो सोने और चांदी दोनों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत करीब 1.33 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी 2026 तक बढ़कर 1.76 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। हालांकि इसके बाद लगातार गिरावट का दौर शुरू हुआ और अब तक सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 28 हजार रुपए से ज्यादा सस्ता हो चुका है। चांदी में इससे भी ज्यादा तेज गिरावट देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2025 को इसकी कीमत 2.30 लाख रुपए थी जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन उसके बाद महज 50 दिनों के भीतर चांदी करीब 1.53 लाख रुपए तक सस्ती हो गई है जो अपने आप में बड़ी गिरावट मानी जा रही है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts