युवती की कैंची मारकर हत्या अपडेट : 10 दिनों की दोस्ती के बाद शारीरिक संबंध बनाना चाहता था आरोपी, प्रेमिका ने मना किया तो उतार दिया मौत के घाट

इंदौर। रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक युवती के गले में कैंची मारकर हत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। युवती से 10 दिनों की दोस्ती के बाद युवक उससे शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। लेकिन युवती की नाराजगी के चलते आरोपी ने कैंची मारकर उसकी हत्या कर दी थी। सिरफिरे आरोपी को पुलिस ने गुना से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि, घटना वाले दिन वो युवती के साथ शराब पीने के बाद शाररिक संबंध बनाना चाहता था। लेकिन युवती ने उसे संबंध नहीं बनाने दिए। आरोपी दो माह बाद युवती से शादी करने वाला था। युवती द्वारा नाराजगी के कारण गुस्से में युवक ने घर में रखी कैंची गले में मारकर उसकी हत्या कर और मौके से फरार हो गया था।
सोशल मीडिया से आरोपी तक पहुंची पुलिस
एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि 9 दिसंबर को रावजी बाजार पुलिस को इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि कॉलोनी में एक युवती की हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर युवती की पहचान निकिता प्रजापति के रूप में हुई थी। इलाके के फुटेज और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस गुना के रहने वाले प्रवीण पिता रणवीर धाकड़ निवासी ग्राम परसोदा तक पहुंची। आरोपी ने मृतिका निकिता की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर डाल रखी थी। इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश कर उसे गुना से गिरफ्तार किया गया। देखें वीडियो...प्राइवेट कंपनी में मैनेजर है आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रवीण एक निजी कंपनी में मैनेजर है। 2 महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी। युवती से वह ज्यादती करना चाहता था। युवती ने विरोध किया तो उसे मार डाला। आरोपी प्रवीण धाकड़ करीब 8 माह से इंदौर में रह रहा है। वह एक अलमारी कंपनी में मैनेजर के रूप में काम करता है। वहीं मृतिका निकिता प्रजापति की करीब एक माह पहले प्रवीण से दोस्ती हुई थी। दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्त बने थे। घटना वाले दिन वो निकिता से संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसके मना करने पर उसने उसे मार दिया।





















