Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गाजियाबाद में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 8 दमकल गाड़ियों ने 40 मिनट में पाया काबू

गाजियाबाद के साहिबाबाद साइट-4 स्थित प्राइम फर्नीचर के शोरूम और गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल की 8 गाड़ियों ने करीब 40 मिनट में आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
गाजियाबाद में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 8 दमकल गाड़ियों ने 40 मिनट में पाया काबू
गाजियाबाद में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग

गाजियाबाद। साहिबाबाद साइट-4 स्थित एक फर्नीचर शोरूम और गोदाम में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि इसका धुआं करीब एक किलोमीटर दूर तक आसमान में दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग प्राइम फर्नीचर के गोदाम में लगी थी, जिसके बाद इसकी लपटें शोरूम के हिस्से तक पहुंच गईं। घटना के समय रविवार होने के कारण शोरूम बंद था। सूचना मिलने के बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी की।

वैशाली, साहिबाबाद और कोतवाली से पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

सीएफओ राहुल पाल के मुताबिक आग लगने की सूचना करीब 11:30 बजे मिली थी। इसके बाद वैशाली, साहिबाबाद और कोतवाली फायर स्टेशन से दमकल की कुल आठ गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। दमकल की अलग-अलग टीमों ने सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग को नियंत्रित किया। इसके बाद ऊपर के हिस्से में पहुंची आग को बुझाने का काम किया गया। करीब 40 मिनट की कार्रवाई के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग की सूचना मिलने के बाद गोदाम के आसपास मौजूद कर्मचारी भी बाहर निकल आए। रविवार को शोरूम बंद होने के कारण वहां सामान्य दिनों की तुलना में कम लोग मौजूद थे।

फर्नीचर बनाने का होता है काम

सीएफओ ने बताया कि साहिबाबाद साइट-4 में प्राइम फर्नीचर के नाम से गोदाम और शोरूम संचालित होता है। यहां अलग-अलग प्रकार के फर्नीचर तैयार किए जाते हैं। आग गोदाम से शुरू हुई और देखते ही देखते शोरूम के हिस्से तक पहुंच गई। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि दमकल विभाग ने स्पष्ट किया है कि आग के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: मुंबई में तेज रफ्तार BMW का भीषण एक्सीडेंट, 3 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

रविवार को सिर्फ चौकीदार रहता था

प्राइम फर्नीचर के मालिक चंद्र प्रकाश बजाज ने बताया कि रविवार को शोरूम में छुट्टी रहती है। उन्हें जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद अन्य लोग भी वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिसर में फर्नीचर बनाने का काम होता है और रविवार को वहां सिर्फ एक चौकीदार मौजूद रहता था। आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी नहीं है।

ये भी पढ़ें: रूस में चुनाव, मॉस्को में ड्रोन अटैक... रिफाइनरी में लगी आग, आखिर क्यों बढ़ा तनाव?

नुकसान का आकलन जारी

दमकल विभाग की कार्रवाई के बाद आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गोदाम और शोरूम में रखे फर्नीचर समेत अन्य सामान को कितना नुकसान हुआ है, इसका आंकलन जांच पूरी होने के बाद सामने आएगा। फिलहाल दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है, लेकिन अंतिम कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts