Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:गरियाबंद के जंगल में नक्सलियों का डंप जखीरा बरामद, IED-UBGL राउंड समेत हथियार जब्त

CRPF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, डडईपानी के जंगल में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री और हथियार मिले सुरक्षाबलों ने डंप से 4 किलोग्राम का प्रेशर कुकर, 5 किलोग्राम का कुकर आईईडी, एक भरमार रायफल, रायफल की मैगजीन, यूबीजीएल (UBGL) राउंड और पटाखा सामग्री बरामद की। बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
गरियाबंद के जंगल में नक्सलियों का डंप जखीरा बरामद, IED-UBGL राउंड समेत हथियार जब्त

GARIYABAND NEWS  गरियाबंद के जंगल में नक्सलियों का डंप जखीरा बरामद, IED-UBGL राउंड समेत हथियार जब्त छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के डडईपानी जंगल में सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप जखीरा बरामद किया। कार्रवाई में आईईडी, यूबीजीएल राउंड, हथियार और अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है।

 

नक्सलमुक्ति अभियान के बाद भी जारी है सर्च ऑपरेशन

 

छत्तीसगढ़ में 31 मार्च को नक्सलमुक्ति की घोषणा के बावजूद सुरक्षाबलों का सघन सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। सुरक्षा एजेंसियां जंगलों में वर्षों से छिपाकर रखे गए हथियारों, विस्फोटकों और अन्य नक्सली सामग्री की तलाश कर रही हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों की निशानदेही और खुफिया सूचनाओं के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।डडईपानी जंगल में मिली बड़ी सफलता शुक्रवार को गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डडईपानी के घने जंगल में सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप जखीरा मिला, जिसे तत्काल सुरक्षा घेरे में लेकर जांच की गई।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर की पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार

 

बरामद हुई विस्फोटक और हथियार सामग्री

 

सुरक्षाबलों ने डंप से 4 किलोग्राम का प्रेशर कुकर, 5 किलोग्राम का कुकर आईईडी, एक भरमार रायफल, रायफल की मैगजीन, यूबीजीएल (UBGL) राउंड और पटाखा सामग्री बरामद की। बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

 

जंगल में सुरक्षित नष्ट किया गया आईईडी

 

सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए बरामद आईईडी को मौके पर ही विशेषज्ञ टीम की निगरानी में सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते यह सामग्री बरामद होने से संभावित नक्सली घटनाओं को रोका जा सका।

 

यह भी पढ़ें: CG NEWS: बलरामपुर में 10 करोड़ का गांजा जब्त: ट्रक से 1941 किलो मादक पदार्थ बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

सुरक्षा बलों का अभियान रहेगा जारी

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तलाशी अभियान आगे भी जारी रहेगा। सुरक्षाबल जंगलों में छिपाए गए हथियारों और विस्फोटकों को खोजकर नष्ट करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं, ताकि क्षेत्र में स्थायी शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts