Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गंगटोक की सुबह, फुटबॉल और पीएम मोदी :मैदान में दागा फुटबॉल का गोल, युवाओं के साथ खेलकर मनाया जश्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम दौरे के दौरान अचानक गंगटोक के फुटबॉल मैदान में युवाओं के बीच पहुंच गए और खेल का हिस्सा बन गए। उन्होंने न सिर्फ खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेला, बल्कि गोल दागकर मैदान में जश्न भी मनाया। पीएम के इस अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
मैदान में दागा फुटबॉल का गोल, युवाओं के साथ खेलकर मनाया जश्न

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम पहुंच गए हैं। दो दिन के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी मंगलवार सुबह गंगटोक में युवाओं के बीच नजर आए। पीएम नरेंद्र मोदी फुटबॉल के मैदान में भी उतरे और युवाओं के साथ फुटबॉल भी खेला। फुटबॉल मैदान की तस्वीरें शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सिक्किम में अपने युवा मित्रों के साथ गंगटोक की सुहानी सुबह में फुटबॉल खेलने जैसा कुछ नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन तस्वीरों में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं।

गोल के बाद खिलाड़ियों के साथ सेलिब्रेशन

मैच के दौरान प्रधानमंत्री ने जब गोल किया तो मैदान में तालियों की गूंज सुनाई दी। खिलाड़ियों ने भी पीएम के साथ मिलकर इस पल को सेलिब्रेट किया। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पीएम मोदी युवाओं के साथ हंसते हुए और हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

/img/119/1777360879240

बंगाल से जुड़ता राजनीतिक संदेश भी चर्चा में

पीएम मोदी के युवाओं के बीच पहुंच फुटबॉल खेलने और इसकी तस्वीरें शेयर करने को पश्चिम बंगाल साधने की रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। दरअसल, सिक्किम के साथ ही पश्चिम बंगाल में भी फुटबॉल बहुत ही लोकप्रिय है। कोलकाता और आसपास के इलाकों में फुटबॉल को लेकर लोगों की गहरी रुचि है। गांवों से लेकर शहरों तक क्लब फुटबॉल का बड़ा नेटवर्क मौजूद है। ऐसे में पीएम मोदी का फुटबॉल खेलना युवाओं से सीधे जुड़ने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Breaking News

सिक्किम दौरे पर विकास योजनाओं का भी ऐलान

पीएम मोदी अपने सिक्किम दौरे पर सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने गंगटोक में मेगा रोड शो किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इसके अलावा वे सिक्किम के भारत में विलय के 51 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस दौरान करीब चार हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts