Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bob Simpson Dies : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट दिग्गज बॉब सिम्पसन का 89 साल की उम्र में निधन

Follow on Google News
Bob Simpson Dies : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट दिग्गज बॉब सिम्पसन का 89 साल की उम्र में निधन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर आई है। टीम के पूर्व कप्तान, कोच और सेलेक्टर बॉब सिम्पसन का 16 अगस्त को सिडनी में निधन हो गया। 89 वर्षीय सिम्पसन को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को मुश्किल दौर से बाहर निकालने और वर्ल्ड क्लास टीम बनाने का श्रेय दिया जाता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए उन्हें "सच्चा क्रिकेट दिग्गज" बताया है।

    खिलाड़ी के तौर पर शानदार करियर

    • बॉब सिम्पसन ने 1957 से 1978 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेला। उन्होंने
    • 62 टेस्ट मैचों में 46.81 की औसत से 4869 रन बनाए
    • 10 शतक और 27 अर्धशतक लगाए
    • 71 टेस्ट विकेट भी हासिल किए
    • 2 वनडे मैच खेले और 36 रन बनाए

    सिम्पसन की सबसे यादगार पारी 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में आई, जब उन्होंने 311 रन बनाकर तिहरा शतक जड़ा। यह पारी एशेज इतिहास की सबसे बेहतरीन पारियों में गिनी जाती है।

    कप्तान और वापसी की अनोखी कहानी

    सिम्पसन ने 1968 में रिटायरमेंट लिया था, लेकिन 1977 में 41 साल की उम्र में उन्हें दोबारा टीम में वापसी करनी पड़ी। उस समय वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट के कारण टीम बिखरी हुई थी। उन्होंने वापसी के बाद 10 टेस्ट खेले और कप्तानी भी की। कप्तान के रूप में उन्होंने कुल 39 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया, जिसमें से टीम ने 12 मैच जीते।

    कोच के रूप में बड़ी उपलब्धियां

    • खिलाड़ी और कप्तान के अलावा सिम्पसन ने बतौर कोच भी ऑस्ट्रेलिया को नई ऊंचाई दी।
    • 1987 में उनकी कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता
    • 1995 में टीम ने फ्रैंक वॉरेल ट्रॉफी जीती
    • उनकी देखरेख में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 4 एशेज सीरीज अपने नाम की
    • 1990 के दशक में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के सलाहकार के रूप में भी काम किया और राजस्थान रणजी टीम को भी मार्गदर्शन दिया।

    सम्मान और उपलब्धियां

    बॉब सिम्पसन को उनके योगदान के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिले:

    • 1965 में विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर
    • 1978 में ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया
    • 2006 में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट हॉल ऑफ फेम
    • 2013 में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल

    क्रिकेट जगत में शोक

    ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने सिम्पसन के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने क्रिकेट को नई पहचान दी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें याद करते हुए लिखा-  "एक टेस्ट क्रिकेटर, कप्तान, कोच और चयनकर्ता बॉब सिम्पसन ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को समर्पित जीवन जिया।"

    ये भी पढ़ें: ICC Rankings : संन्यास की अटकलों के बीच रोहित शर्मा का कमाल, ODI रैंकिंग में लगाई छलांग, गिल की बादशाहत बरकरार

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts