ICC Rankings : संन्यास की अटकलों के बीच रोहित शर्मा का कमाल, ODI रैंकिंग में लगाई छलांग, गिल की बादशाहत बरकरार

- बाबर आजम के खराब प्रदर्शन का हिटमैन को मिला फायदा
ICC Rankings : संन्यास की अटकलों के बीच रोहित शर्मा का कमाल, ODI रैंकिंग में लगाई छलांग, गिल की बादशाहत बरकरार
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बिना मैच खेले ही नंबर-2 बल्लेबाज बन गए हैं। उनके 756 रेटिंग पॉइंट्स हैं। रोहित को यह फायदा पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आज़म के वेस्टइंडीज दौरे पर फ्लॉप रहने से मिला। बाबर तीन मैचों की सीरीज में केवल 56 रन ही बना पाए, जिससे वह तीसरे पायदान पर खिसक गए। वहीं, शुभमन गिल 784 रेटिंग पॉइंट्स के साथ शीर्ष स्थान पर कायम हैं।

    Twitter Post

    गिल-रोहित-कोहली टॉप-5 में

    बुधवार को जारी हुई ताजा रैंकिंग में गिल की बादशाहत पर कोई असर नहीं पड़ा है। रोहित दूसरे नंबर पर आ गए हैं, जबकि विराट कोहली 736 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। शीर्ष-15 में भारत के पांच बल्लेबाज शामिल हैं-श्रेयस अय्यर (8वें) और केएल राहुल (15वें) स्थान पर हैं।

    रोहित और कोहली आखिरी बार 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में वनडे खेलते दिखे थे। आईपीएल 2025 के दौरान ही दोनों टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अगस्त में उनकी वापसी बांग्लादेश के खिलाफ तय थी, लेकिन सीरीज टलने से अब तैयारी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए होगी।

    टी-20 में टिम डेविड टॉप-10 में, ब्रेविस की छलांग

    टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड 6 स्थान की छलांग लगाकर पहली बार 10वें स्थान पर पहुंचे हैं। भारत के अभिषेक शर्मा 829 पॉइंट्स के साथ पहले और तिलक वर्मा (804) दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के फिल सॉल्ट 791 अंकों के साथ तीसरे पर खिसक गए।

    दक्षिण अफ्रीका के 22 वर्षीय डेवाल्ड ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 गेंदों में शतक लगाकर 80 स्थान की बड़ी छलांग लगाई और 21वें पायदान पर पहुंच गए।

    टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा

    टेस्ट ऑलराउंडर्स में रवींद्र जडेजा लगातार 179 हफ्तों से नंबर-1 पर हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह शीर्ष पर कायम हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी एक स्थान चढ़कर तीसरे पर आ गए हैं और उन्होंने करियर बेस्ट 846 अंक हासिल किए हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts