PlayBreaking News

इंदौर दूषित पानी केस :उमा भारती के बाद राहुल गांधी भी बरसे, कहा-मप्र में पानी नहीं, जहर बंटा, प्रशासन नींद में रहा

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेत्री उमा भारती के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इंदौर के दूषित पानी से मौत के मामले में सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा बार-बार शिकायत के बाद भी सुनवाई क्यों नहीं हुई?
Follow on Google News
उमा भारती के बाद राहुल गांधी भी बरसे, कहा-मप्र में पानी नहीं, जहर बंटा, प्रशासन नींद में रहा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। इंदौर में दूषित पानी की वजह से हुई 15 मौतों के बाद देशभर से प्रतिक्रिया आ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बाद अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'x' पर लिखा कि इंदौर में पानी नहीं जहर बंटा और प्रशासन कुंभकर्णी नहीं में रहा। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि 'घर-घर मातम है, गरीब बेबस हैं - और ऊपर से BJP नेताओं के अहंकारी बयान। जिनके घरों में चूल्हा बुझा है, उन्हें सांत्वना चाहिए थी; सरकार ने घमंड परोस दिया।

    Twitter Post

    'ये फोकट सवाल नहीं, जवाबदेही की मांग है'

    अपनी पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा कि-'लोगों ने बार-बार गंदे, बदबूदार पानी की शिकायत की - फिर भी सुनवाई क्यों नहीं हुई? सीवर पीने के पानी में कैसे मिला? समय रहते सप्लाई बंद क्यों नहीं हुई? जिम्मेदार अफसरों और नेताओं पर कार्रवाई कब होगी?  ये ‘फोकट’ सवाल नहीं - ये जवाबदेही की मांग है। साफ पानी एहसान नहीं, जीवन का अधिकार है और इस अधिकार की हत्या के लिए BJP का डबल इंजन, उसका लापरवाह प्रशासन और संवेदनहीन नेतृत्व पूरी तरह जिम्मेदार है।'

    'मप्र कुप्रशासन का एपिसेंट बना'

    राहुल गांधी ने कहा कि  'मध्यप्रदेश अब कुप्रशासन का एपिसेंटर बन चुका है - कहीं खांसी की सिरप से मौतें, कहीं सरकारी अस्पताल में बच्चों की जान लेने वाले चूहे, और अब सीवर मिला पानी पीकर मौतें। और जब-जब गरीब मरते हैं, मोदी जी हमेशा की तरह खामोश रहते हैं।'

    खड़गे ने कहा-सबसे साफ शहर साफ पानी का मोहताज

    Twitter Post

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इंदौर में दूषित पानी के कारण हुई मौतों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि 'जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान का ढिंढोरा पीटने वाली प्रधानमंत्री मोदी हमेशा की तरह इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों को लेकर मौन हैं। यह वही इंदौर शहर है जिसने केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण में लगातार 'Cleanest City' का खिताब जीता। ये शर्मनाक बात है कि यहां पर भाजपा के निकम्मेपन के चलते लोग स साफ पानी के मोहताज हैं। 11 साल से देश केवल लंबे-चौड़े भाषण झूठ-प्रपंच, खोखले दावे, डबल इंजन की डींगे सुन रहा है।' 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts