Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

श्रेयस अय्यर हेल्थ अपडेट :मेडिकल रिपोर्ट में दावा- अब तक अनफिट, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना मुश्किल

जहां पहले उम्मीद की जा रही थी कि अय्यर 3 और 6 फरवरी को मुंबई के लिए लीग मुकाबले खेल सकते हैं। इन मैचों को टीम इंडिया में चयन से पहले उनकी मैच फिटनेस परखने का अहम मौका माना जा रहा था।
मेडिकल रिपोर्ट में दावा- अब तक अनफिट, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना मुश्किल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर की नींव कहे जाने वाले श्रेयस अय्यर पिछले कई महीने से अपनी इंजरी से रिकवर कर रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट पर लगातार निगरानी कर रही है। वहीं अय्यर की हेल्थ पर बड़ा अपडेट सामने आया है। उन्हें टीम इंडिया में वापसी के लिए अभी और समय लगेगा, और वे फिलहाल किसी टूर्नामेंट में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

    न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं खेलेंगे अय्यर

    इस अपडेट के बाद अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किए जाने की संभावना बेहद कम है। फिलहाल वे बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिकवरी प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इसी हफ्ते उनकी फिटनेस और रिकवरी की स्थिति का आकलन किया जा रहा है।

    वहीं बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों ने भास्कर को बताया कि मेडिकल टीम जल्द ही अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, श्रेयस अभी वनडे क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं माने जा रहे हैं, जिसके चलते उनका चयन मुश्किल नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि चयन समिति अगले एक-दो दिनों में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान करेगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को बड़ौदा में खेला जाना है।

    विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना भी मुश्किल

    अगर हालात ऐसे ही बने रहते हैं, तो इसका मतलब यह होगा कि श्रेयस अय्यर विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से भी नजर नहीं आएंगे। पहले उम्मीद की जा रही थी कि अय्यर 3 और 6 फरवरी को मुंबई के लिए लीग मुकाबले खेल सकते हैं। इन मैचों को टीम इंडिया में चयन से पहले उनकी मैच फिटनेस परखने का अहम मौका माना जा रहा था।

    हालांकि मौजूदा स्थिति को देखते हुए अब इन मुकाबलों में उनके खेलने की संभावना काफी कम मानी जा रही है। श्रेयस को 9 जनवरी तक फिटनेस क्लियरेंस मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज शुरू होने से महज दो दिन पहले का समय होगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts