Morena Blast : 11 घंटे बाद मिले मां-बेटी के शव, मृतकों की संख्या बढ़कर चार, पटाखा और बारूद के विस्फोट से पांच मकान ढहे

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में एक मकान में हुए भीषण विस्फोट में दो महिलाओं की मौत की खबर सामने आने के बाद दो और महिलाओं के शव मलबे से बरामद हो गए, जिसके बाद हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। मलबे में दबी दो महिलाओं के शव करीब 11 घंटे बाद मंगलवार को निकाले जा सके। दोनों के बीच मां-बेटी का रिश्ता है।
सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात हुए इस भीषण हादसे में लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में से 5 को जिला अस्पताल से अस्पताल ने प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के लिए रेफर कर किया गया है।
मृतकों की पहचान विद्या राठौर (45) और उसकी बेटी पूजा राठौर (23), बैजयंती (65) और उसकी बेटी विमला कुशवाह (40) के रूप में हुई है। घायलों में राकेश राठौर, कन्हैया राठौर, सत्यवीर राठौर, महिला कृष्ण राठौर और राजू कुशवाह के नाम बताए गए हैं। इन सभी को मुरैना जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है।
जेसीबी से हटाया मलबा
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सीबी प्रसाद ने बताया कि स्थानीय राठौड़ कॉलोनी में मुंशी राठौर के मकान में रात करीब साढ़े 12 बजे अचानक आधी रात में विस्फोट हो गया, जिससे आसपास के करीब चार से पांच मकान धराशाई हो गए। धमाके की आवाज दूर दूर तक सुनाई दी, जिससे लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जेसीबी मशीन की मदद से रेस्क्यू कर मकान के मलबे को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर रात में ही शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारणों की अभी जांच की जा रही है।
ब्लास्ट में इनकी हुई मौत