Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फर्रुखाबाद में बड़ा हादसा टला! टेक ऑफ के दौरान रनवे से फिसला प्राइवेट विमान, झाड़ियों में जा घुसा

Follow on Google News
फर्रुखाबाद में बड़ा हादसा टला! टेक ऑफ के दौरान रनवे से फिसला प्राइवेट विमान, झाड़ियों में जा घुसा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में आज एक बड़ा हादसा टल गया। निसाई हवाई पट्टी पर एक निजी छोटा विमान टेक ऑफ के दौरान असंतुलित होकर हवाई पट्टी से बाहर चला गया और मिट्टी में धंस गया। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई।

    भोपाल जा रहा था कंपनी का विमान

    जानकारी के मुताबिक, जेट सर्विस एविएशन कंपनी का निजी विमान (जेट वीटी) फर्रुखाबाद की निसाई हवाई पट्टी से भोपाल के लिए उड़ान भर रहा था। विमान में वुड वाइन बियर फैक्ट्री के वरिष्ठ अधिकारी सवार थे।

    Twitter Post

    यह अधिकारी फैक्ट्री के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए बीते दिन फर्रुखाबाद पहुंचे थे। टेक ऑफ के दौरान विमान अचानक असंतुलित होकर हवाई पट्टी से बाहर निकल गया और मिट्टी में धंस गया।

    मौके पर मचा हड़कंप, लेकिन जनहानि नहीं

    घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड, पुलिस, सीओ और एसडीएम सदर तुरंत मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड टीम ने बताया कि उन्हें लैंडिंग की सूचना बहुत कम समय में दी गई थी। हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी अधिकारी सुरक्षित बाहर निकल आए।

    अब आगरा से भोपाल जाएंगे कंपनी के अधिकारी

    दुर्घटना के बाद कंपनी के डीएमडी अजय अरोड़ा ने बताया कि अब वे आगरा से भोपाल के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने विमान को हवाई पट्टी से हटाने और घटना की जांच शुरू कर दी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts