Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Full Tension : जसपाल भट्टी ने बीस साल पहले बता दिया था Indigo एयरलाइन जैसा संकट, अब वीडियो वायरल

इंडिगो (Indigo) एयरलाइन इन दिनों जिस संकट के दौर से गुजर रही है, मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी ने 20 साल पहले बता दिया था कि एयरलाइन में स्टाफ के संकट से जूझना पड़ता है। उनके एक टीवी सीरियल Full Tension  में भट्टी ने SOS Airline का कर्मचारी बनकर यात्रियों को होने वाली परेशानियों को फिल्माया था। 
जसपाल भट्टी ने बीस साल पहले बता दिया था Indigo एयरलाइन जैसा संकट, अब वीडियो वायरल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइन इंडिगो (Indigo) इस समय बड़े संकट के दौर से गुजर रही है। छह दिनों से जारी इस संकट ने देश के लगभग हर बड़े एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए परेशानियां खड़ी कर दी हैं। कई जगह घंटों लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध कॉमेडियन जसपाल भट्टी का एक पुराना कॉमिक वीडियो सुर्खियों में है। इस वीडियो को लोग इंडिगो (Indigo) की मौजूदा स्थिति से जोड़कर शेयर कर रहे हैं।

    वीडियो में यह फिल्माया था

    Twitter Post

    यह वीडियो टीवी शो Full Tension के 20 साल पहले  1995 में प्रसारित एक एपिसोड का हिस्सा है। इस एपिसोड में जसपाल भट्टी ‘SOS (Shortage of Staff) Airlines’ नाम की एक काल्पनिक एयरलाइन के कर्मचारी के रूप में नजर आते हैं। वीडियो की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है। इसमें भट्टी के सहअभिनेता विवेक शौक एयरपोर्ट पहुंचते हैं, जहां बाहर उन्हें भट्टी मिलते हैं और उनका सामान गाड़ी से उतरवाने में मदद करते हैं। इसके बाद वही भट्टी जल्द ही टिकट काउंटर पर देते हुए दिखते हैं। फिर चेक-इन डेस्क पर बैग टैक करते दिखते हैं और मजाक में कहते हैं कि जरूरत पड़ी तो विमान उड़ाने की जिम्मेदारी भी वे खुद संभाल लेंगे। वे खुद बताते हैं कि कंपनी में स्टाफ की भयंकर कमी है। इसी वजह से एयरलाइन का नाम SOS, यानी शॉर्टेज ऑफ स्टाफ रखा है।

    अभी देखी जा रही ऐसी समस्या 

    लोग इस पुराने स्केच को सीधे इंडिगो की मौजूदा दिक्कतों से जोड़ रहे हैं, क्योंकि वर्तमान संकट का बड़ा कारण भी पायलटों और केबिन क्रू की कमी ही बताया जा रहा है। लगातार उड़ानें रद्द होने से नाराज यात्रियों ने इस वीडियो को आज की स्थिति का व्यंग्यात्मक प्रतिबिंब कहते हुए सोशल मीडिया पर खूब साझा किया है।  इधर, बढ़ते हंगामे के बीच DGCA  ने 6 दिसंबर को इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और सीओओ इसिड्रे पोरक्वेरस को शो कॉज नोटिस भेजकर पूछा है कि उड़ान संचालन में आई गंभीर गड़बड़ियों के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts