Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सस्ता टिकट, फ्री अपग्रेड और फुल रिफंड…इंडिगो फ्लाइट क्राइसिस के बीच Air India का राहत पैकेज

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने के बीच एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस (Air India) ने यात्रियों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की। टिकट शिफ्ट और कैंसिल फ्री, फुल रिफंड और घरेलू उड़ानों पर फ्री अपग्रेड की सुविधा उपलब्ध।
इंडिगो फ्लाइट क्राइसिस के बीच Air India का राहत पैकेज
एअर इंडिया (फोटो- सोशल मीडिया)
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। देशभर में इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द होने से हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ, चंडीगढ़ और अन्य बड़े शहरों में यात्रियों को लंबी कतारों और असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इंडिगो का दावा है कि 95% रूट पर कनेक्टिविटी फिर से शुरू कर दी गई है, लेकिन यात्रियों का भरोसा फिर से जीतने में समय लगेगा। इस संकट के बीच एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस (Air India) ने यात्रियों को तत्काल राहत देने के लिए कई कदम उठाए हैं।

    एअर इंडिया ने यात्रियों को राहत देने के लिए उठाए कदम

    एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों के लिए एक विशेष राहत पैकेज की घोषणा की है। इसके तहत-

    टिकट शिफ्ट और कैंसिलेशन फ्री: जिन यात्रियों ने 4 दिसंबर तक टिकट बुक की है और 15 दिसंबर तक यात्रा की योजना बनाई थी, वे बिना कोई शुल्क दिए अपनी यात्रा शिफ्ट या रद्द कर सकते हैं।

    फुल रिफंड: टिकट कैंसिल करने पर 100% रिफंड मिलेगा।

    किराए की कैप: घरेलू नॉन-स्टॉप उड़ानों की इकोनॉमी क्लास पर किराए की सीमा तय कर दी गई है ताकि अचानक बढ़ी मांग के कारण टिकट महंगे न हों।

    फ्री अपग्रेड: खाली सीट होने पर इकोनॉमी यात्री को बिना किसी शुल्क के अपग्रेड किया जा सकता है।

    यह राहत सुविधा केवल 8 दिसंबर तक लागू होगी। यदि नया टिकट किराया पहले से अधिक है, तो यात्री केवल अंतर का भुगतान करेंगे।

    24×7 कस्टमर सपोर्ट और अतिरिक्त स्टाफ

    तेजी से बढ़ रही कॉल्स और यात्रियों की शिकायतों के कारण एअर इंडिया ने अपने 24×7 कस्टमर सपोर्ट सेंटरों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया है। यात्री अपनी बुकिंग में बदलाव या रद्दीकरण एयरलाइन के कॉल सेंटर, वेबसाइट, मोबाइल ऐप या ट्रैवल एजेंट्स के माध्यम से कर सकते हैं।

    हेल्पलाइन नंबर : Air India: +91 11 6932 9333 और Air India Express: +91 124 443 5600 / +91 124 693 5600

    यात्रियों के हित में एअर इंडिया का उद्देश्य

    एअर इंडिया अधिकारियों का कहना है कि, इस कदम का उद्देश्य यात्रियों पर आर्थिक बोझ कम करना, यात्रा को लचीला बनाना और अधिक से अधिक यात्रियों को समय पर डेस्टिनेशन तक पहुंचाना है। इंडिगो फ्लाइट क्राइसिस के बीच यह राहत यात्रियों के लिए तुरंत और महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts