Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्‍जैन में मावा बनाने की फैक्‍ट्री में विस्‍फोट, चार लोग गंभीर घायल, मची अफरा-तफरी

Follow on Google News
उज्‍जैन में मावा बनाने की फैक्‍ट्री में विस्‍फोट, चार लोग गंभीर घायल, मची अफरा-तफरी
उज्‍जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में मावा बनाने वाली फैक्‍ट्री में मंगलवार सुबह विस्‍फोट हो गया। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि यह धमाके मावा फैक्‍ट्री के बायलर में हुआ है। बताया जाता है कि घायलों को इलाज के लिए रतलाम के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाके से मजदूर दूर जा गिरे

जानकारी के अनुसार, यह मावा फैक्‍ट्री जिले के खाचरौद इलाके के गोठडामाता गांव में बताई गई है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे फैक्‍ट्री में विस्‍फोट हुआ। बायलर में धमाका इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में आए चार मजदूर दूर जा गिरे। इसके बाद में अफरा-तफरी का माहौल बना हो गया। तेज धमाके से फैक्ट्री की दीवारें और टीन भी भरभराकर गिर गए।

घायलों को रतलाम में भर्ती कराया

सभी को घायलों को तुरंत रतलाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों में श्यामदास बैरागी, ईश्वर मालवीय, बंटूसिंह कंथारखेड़ी, आशीष प्रजापत की हालत गंभीर बताई जा रही है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts