Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन : खेलो इंडिया पैरा गेम्स और चौथी राष्ट्रीय ओपन थ्रो प्रतियोगिता में जीते 10 पदक

Follow on Google News
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन : खेलो इंडिया पैरा गेम्स और चौथी राष्ट्रीय ओपन थ्रो प्रतियोगिता में जीते 10 पदक
भोपाल।  इन प्रतियोगिताओं में राज्य के पैरा और एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 3 कांस्य और 1 रजत पदक अपने नाम किए, जिससे राज्य का नाम रोशन हुआ।

पैरा खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन

दिल्ली में 20 से 27 मार्च तक आयोजित खेलो इंडिया पैरा गेम्स में मध्यप्रदेश के पैरा खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीते। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लगन को साबित किया। पदक विजेता:भारत रावत (एफ-33 कैटेगरी, शॉटपुट) – स्वर्ण पदक • अर्पित शर्मा (टी-36 कैटेगरी, 400 मीटर) – स्वर्ण पदक • सचिन साहू (टी-36 कैटेगरी, 400 मीटर) – कांस्य पदक • कोमल त्यागी (एफ-11 कैटेगरी, डिस्कस थ्रो) – कांस्य पदक अर्पित शर्मा का विशेष प्रदर्शन : अर्पित शर्मा ने टी-36 कैटेगरी में 100 मीटर में रजत और 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। वे भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में प्रशिक्षक मुजीव खान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। अर्पित के प्रदर्शन ने प्रदेश को गर्वित किया है।

एथलेटिक्स में मध्यप्रदेश का दबदबा

मुंबई में 20-21 मार्च को आयोजित चौथी राष्ट्रीय ओपन थ्रो प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और हुनर का लोहा मनवाते हुए 4 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीते। यह प्रदर्शन प्रदेश के खेलों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पदक विजेता : • देव मीणा (अंडर-20, पोल वॉल्ट, 5.15 मीटर) – स्वर्ण पदक • समरदीप सिंह (शॉटपुट, 18.52 मीटर) – स्वर्ण पदक • निकिता आकरे (अंडर-20, पोल वॉल्ट, 3.70 मीटर) – स्वर्ण पदक • नितिन पाल (अंडर-20, लंबी कूद, 7.11 मीटर) – स्वर्ण पदक • श्रुति राठौर (अंडर-20, पोल वॉल्ट, 3.30 मीटर) – रजत पदक • यशराज जैन (डिस्कस थ्रो) – कांस्य पदक

खेल मंत्री ने दी बधाई

मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इन सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के खेल विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी और भविष्य में और भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई। ये भी पढ़ें- Aaj ka Rashifal 23 March 2025 : रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts