Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पूर्व CM कमलनाथ के सहयोगी आरके मिगलानी की माताजी का निधन, नाथ ने जताया शोक

पूर्व CM कमलनाथ के सहयोगी आरके मिगलानी की माताजी का निधन, नाथ ने जताया शोक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी सहयोगी और लंबे समय तक OSD एवं सलाहकार रहे आरके मिगलानी की माताजी का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। निधन की खबर से मिगलानी परिवार शोक में है।

    कमलनाथ ने व्यक्त किया दुख

    आरके मिगलानी की माताजी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा- “मेरे सहयोगी आरके मिगलानी की पूजनीय माता जी के दिल्ली में निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं मिगलानी परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ओम शांति।”

    Twitter Post

    मिगलानी का सियासी सफर

    आरके मिगलानी को कमलनाथ का बेहद करीबी माना जाता है। वे लंबे समय तक दिल्ली और मध्य प्रदेश में नाथ के OSD और सलाहकार के रूप में कार्य करते रहे हैं। नाथ की राजनीतिक और निजी गतिविधियों में मिगलानी की अहम भूमिका रही है।

    अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू

    दिल्ली स्थित आवास पर अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। मिगलानी परिवार के साथ उनके करीबियों और समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts