Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

EPFO 3.0:PF खाताधारकों को बड़ी राहत, 75% रकम तुरंत निकालने की सुविधा; 100% निकासी का विकल्प भी बरकरार

EPFO 3.0 के तहत पीएफ खाताधारकों को बड़ी राहत मिली है। अब वे अपने पीएफ बैलेंस का 75% हिस्सा तुरंत निकाल सकेंगे जबकि 100% निकासी का विकल्प भी पहले की तरह उपलब्ध रहेगा।
PF खाताधारकों को बड़ी राहत, 75% रकम तुरंत निकालने की सुविधा; 100% निकासी का विकल्प भी बरकरार

नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) रिटायरमेंट की सबसे महत्वपूर्ण बचत योजनाओं में से एक मानी जाती है। अब EPFO 3.0 के तहत कर्मचारियों को अपने PF खाते से पैसे निकालने की प्रक्रिया और आसान बनाने की तैयारी की जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि खाताधारक अपने EPF बैलेंस का 75% हिस्सा जरूरत पड़ने पर तुरंत निकाल सकेंगे। हालांकि इस घोषणा के बाद कई कर्मचारियों के मन में यह सवाल उठने लगा कि क्या पहले की तरह पूरी 100% PF राशि निकालने की सुविधा खत्म कर दी गई है। लेकिन EPFO ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में पूरी रकम निकालने का विकल्प पहले की तरह जारी रहेगा।

75% PF निकासी होगी आसान

EPFO की नई व्यवस्था के तहत पात्र सदस्य अपने PF खाते में जमा राशि का 75% तक हिस्सा बिना लंबी प्रक्रिया के निकाल सकेंगे। इसका मकसद कर्मचारियों को आपात स्थिति में अपने ही पैसे तक तेज और आसान पहुंच देना है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारियों को छोटी-छोटी वित्तीय जरूरतों के लिए लंबी कागजी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।

100% PF निकासी की सुविधा खत्म नहीं हुई

EPFO ने साफ किया है कि पूर्ण निकासी यानी 100% PF विदड्रॉल की सुविधा अभी भी उपलब्ध रहेगी। हालांकि यह सुविधा केवल कुछ विशेष परिस्थितियों में ही दी जाएगी। पहले की तरह प्राकृतिक आपदा, महामारी, लंबे समय तक बेरोजगारी, कंपनी बंद होने या गंभीर चिकित्सा जरूरत जैसी स्थितियों में कर्मचारी अपने PF खाते की पूरी राशि निकाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: LIC: एन्यूटी प्रोडक्ट्स में बढ़ा निवेश, लंबी अवधि के निवेश विकल्पों पर रेगुलेटर्स से चर्चा

किन परिस्थितियों में पूरी PF राशि निकाली जा सकती है?

कंपनी लंबे समय तक बंद हो

यदि किसी कंपनी में 15 दिन से अधिक समय तक कामकाज बंद है और कर्मचारी को वेतन नहीं मिल रहा है तो वह पूर्ण PF निकासी के लिए आवेदन कर सकता है।

नौकरी छूटने के बाद कानूनी विवाद

यदि कर्मचारी की नौकरी समाप्त हो गई हो और मामला अदालत में विचाराधीन हो, तब भी PF की पूरी राशि निकालने की अनुमति मिल सकती है।

छह महीने से अधिक बेरोजगारी

यदि कंपनी छह महीने से ज्यादा समय से बंद है और कर्मचारी बेरोजगार है, तो भी पूर्ण निकासी का प्रावधान मौजूद है।

इलाज के लिए धन की जरूरत

गंभीर बीमारी या स्वयं अथवा परिवार के सदस्य के इलाज के लिए भी PF की पूरी राशि निकाली जा सकती है।

नए नियम में सबसे बड़ा बदलाव क्या है?

EPFO 3.0 के तहत सबसे बड़ा बदलाव यह है कि कई विशेष परिस्थितियों में अब कर्मचारियों को निकासी का कारण साबित करने के लिए पहले जैसी जटिल प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। पहले कई मामलों में आवेदन इसलिए खारिज हो जाते थे क्योंकि कारण EPFO की निर्धारित श्रेणियों में नहीं आता था या दस्तावेज अधूरे होते थे। अब प्रक्रिया को अधिक सरल और सदस्य-अनुकूल बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: SEBI Recruitment: SEBI में जॉब करने का सुनहरा अवसर, 110 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 1 लाख 26 हजार तक मिलेगी सैलरी

खाताधारकों को क्या फायदा होगा?

नई व्यवस्था से कर्मचारियों को अपने PF फंड तक तेजी से पहुंच मिलेगी। जरूरत के समय लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और दावों के खारिज होने की संभावना भी कम होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि EPFO 3.0 का उद्देश्य PF निकासी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और डिजिटल बनाना है ताकि करोड़ों कर्मचारियों को अपने पैसे तक आसान पहुंच मिल सके। EPFO की नई व्यवस्था के तहत जहां 75% राशि तुरंत निकालने की सुविधा दी जा रही है वहीं विशेष परिस्थितियों में पूरी 100% PF राशि निकालने का विकल्प भी पहले की तरह उपलब्ध रहेगा। यानी कर्मचारियों के लिए राहत बढ़ेगी लेकिन उनके अधिकारों में कोई कटौती नहीं होगी।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts