SEBI Recruitment:SEBI में जॉब करने का सुनहरा अवसर, 110 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 1 लाख 26 हजार तक मिलेगी सैलरी

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 'ग्रेड ए' यानी असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 28 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार सेबी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। सेबी भारत सरकार की एक फाइनेंशियल रेगुलेटरी संस्था है जो शेयर बाजार और उससे जुड़ी सभी गतिविधियों पर नजर रखती है।
110 खाली पदों को भरा जाएगा
सेबी इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 110 खाली पदों को भरने की तैयारी में जुटा है। इसमें जनरल कैटेगरी के 56 पद, लॉ के 20 पद, आईटी के 22 पद, रिसर्च के 4 पद, ऑफिशल लैंग्वेज के 3 पद और इंजीनियरिंग के 5 पद शामिल हैं। वहीं इन भर्तियों पर कैंडिडेट्स का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा होगी, जिसके बाद दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा और तीसरे और अंतिम चरण में इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड होगा। हालांकि यदि उम्मीदवार की जॉब लोकेशन मेट्रो शहर होती है तो इस स्थिति में सैलरी पैकेज बड़ सकता है।
कितनी मिलेगी सैलरी
110 विभिन्न पदों पर निकली भर्ती में चयनित ग्रेड-ए उम्मीदवारों को 65,500 रुपए से लेकर 1,26,100 रुपए प्रतिमाह सैलरी मिलेगी। सेबी की इस भर्ती के लिए फेज-1 की ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा 10 जनवरी 2026 को होगी, जबकि फेज-2 की परीक्षा 21 फरवरी 2026 को आयोजित की
क्या है न्यूनतम योग्यता
इस भर्ती प्रक्रिया में ग्रेड ए ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ में बैचलर या मास्टर डिग्री, इंजीनियरिंग, सीए, चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट, कंपनी सेक्रेटरी, कॉस्ट अकाउंटेंट या हिंदी अंग्रेजी जैसे सब्जेक्ट में मास्टर डिग्री होनी अनिवार्य है। बता दें हर पोस्ट के अनुसार योग्यता अलग-अलग तय की गई है। इसकी सभी जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
कितना है आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों की आयु 30 सितंबर 2025 तक अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी गई है। जबकि जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आवेदन की फीस 1000 रुपए साथ में जीएसटी भी शामिल है। इसके अलावा एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए 100 फीस प्लस जीएसटी भी निर्धारित है।











