EOW ने साढ़े 4 घंटे शिल्पा शेट्टी से की पूछताछ, 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में बयान किए दर्ज

शिल्पा शेट्टी से मुंबई स्थित उनके घर में करीब साढ़े 4 घंटे तक EOW (इकोनॉमिक ऑफेंस विंग) की टीम ने सवाल-जवाब किए। शिल्पा के अलावा उनके पति राज कुंद्रा और अन्य तीन लोगों के बयान भी दर्ज किए गए। अधिकारियों ने पूरे लेन-देन और कंपनी के वित्तीय मामलों की जानकारी ली।
राज कुंद्रा का बयान
राज कुंद्रा से बीते हफ्ते भी पूछताछ हुई थी। उन्होंने बताया कि बेस्ट डील को दीपक कोठारी द्वारा दी गई रकम बिपाशा बसु, नेहा धूपिया और प्रोड्यूसर एकता कपूर को प्रोफेशनल फीस के तौर पर दी जा चुकी थी।
मामला क्या है?
अगस्त में मुंबई के बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। कोठारी के अनुसार, 2015 में उनकी मुलाकात शिल्पा और कुंद्रा से एजेंट राजेश आर्या के जरिए हुई। शिल्पा और राज उस समय बेस्ट डील टीवी के डायरेक्टर थे और शिल्पा के पास कंपनी का 87% से ज्यादा शेयर था। लोन की डील- कोठारी ने कंपनी को 75 करोड़ रुपए का लोन दिया, 12% सालाना ब्याज के साथ।
आरोप का विवरण
- शिल्पा और राज ने कोठारी से कहा कि लोन पर टैक्स की समस्या आ सकती है, इसलिए इसे इन्वेस्टमेंट दिखाया जाए।
- अप्रैल 2015 में कोठारी ने पहली बार 31.95 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए।
- जुलाई 2015 से मार्च 2016 के बीच 28.54 करोड़ रुपए और ट्रांसफर किए।
- कुल मिलाकर कोठारी ने 60.48 करोड़ रुपए और 3.19 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी के रूप में चुकाए।
- अप्रैल 2016 में शिल्पा ने पर्सनल गारंटी दी थी, लेकिन सितंबर 2016 में उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया।
कर्ज और EOW जांच
- इसके बाद शिल्पा की कंपनी ने 1.28 करोड़ रुपए का कर्ज नहीं चुकाया।
- कोठारी ने कई बार पैसे वापस मांगे, लेकिन कोई जवाब या भुगतान नहीं मिला।
- मामला पहले जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत दर्ज हुआ।
- चूंकि रकम 10 करोड़ से ज्यादा थी, इसलिए केस EOW को सौंपा गया।
EOW की कार्रवाई जारी
अधिकारियों ने शिल्पा और राज के अलावा चार अन्य लोगों से भी पूछताछ की और कंपनी के वित्तीय दस्तावेजों का विश्लेषण किया जा रहा है। जांच टीम इस कंपनी के पूरे लेन-देन का ब्योरा निकाल रही है।











