Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Khatron ke Khiladi 15:रुबीना दिलैक की बिगड़ी हालत, हाई-रिस्क हेलीकॉप्टर पर कर रही थी स्टंट

'खतरों के खिलाड़ी 15' में अपने दमदार अंदाज से दिल जीतने वाली रुबीना दिलैक की अचानक तबीयत बिगड़ गई, इसके बाद शूटिंग रोक दी गई, और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गय। आइए जानते है पूरी जानकारी।
रुबीना दिलैक की बिगड़ी हालत, हाई-रिस्क हेलीकॉप्टर पर कर रही थी स्टंट
'खतरों के खिलाड़ी 15' में अपने दमदार अंदाज से दिल जीतने वाली रुबीना दिलैक की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक एक बार फिर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में अपने दमदार अंदाज से लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। रुबीना इससे पहले भी इस शो का हिस्सा रह चुकी हैं, लेकिन इस बार शो की शूटिंग के दौरान रुबीना के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें रुबीना एंबुलेंस में लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। यह तस्वीर सामने आते ही फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो गए।

अचानक बिगड़ी तबीयत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मुश्किल स्टंट करते समय रुबीना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि वह स्टंट के दौरान बेहोश हो गई थीं। इसके बाद शूटिंग रोक दी गई और मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, ताकि उनकी पूरी जांच की जा सके।

ये भी पढ़ें: क्या बिग- बॉस में सलमान के साथ नजर आएंगे शाहरुख! प्रोमो वीडियो ने बढ़ाई फैंस की हलचल, जानें कब से शुरू होगा शो...

स्टंट के दौरान बेहोश हुईं रुबीना

कुछ समय पहले ही शो का प्रोमो भी रिलीज हुआ था। उसमें रुबीना एक हेलीकॉप्टर से लटके हुए जाल में फंसी नजर आई थीं। प्रोमो में दिखाया गया कि स्टंट के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। वहीं शो के होस्ट रोहित शेट्टी लगातार उनका नाम लेकर उन्हें आवाज लगाते दिखाई दिए। इसके बाद रुबीना पानी में गिर गईं और मेडिकल टीम ने तुरंत उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

गेम का फॉर्मेट हुआ चेंज

इस बार 'खतरों के खिलाड़ी 15' में गेम का फॉर्मेट भी पहले से अलग रखा गया है। पिछले सीजन की तरह 'फियर फंदा' नहीं होगा। अब जो भी कंटेस्टेंट कोई टास्क हारेगा, उसे अपने सबसे बड़े निजी डर का सामना करना पड़ेगा। यानी इस बार मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल और रोमांचक होने वाला है।

ये भी पढ़ें: भारत में स्पाइडर-मैन का तूफान! 5वें दिन 336 करोड़ पार पहुंची कमाई, हर फिल्म को छोड़ा पीछे

गौरव खन्ना भी हुए थे घायल

वैसे रुबीना अकेली नहीं हैं जिन्हें शूटिंग के दौरान चोट लगी है। इससे पहले शो के कंटेस्टेंट और 'बिग बॉस 19' के विजेता गौरव खन्ना ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में उन्होंने अपनी पीठ पर लगी चोट दिखाई थी। उनकी पीठ पर कई गहरे निशान नजर आ रहे थे। गौरव ने बताया था कि उन्हें काफी दर्द हो रहा है और यह उनकी जिंदगी के सबसे दर्दनाक अनुभवों में से एक है। वहीं 'खतरों के खिलाड़ी 15' में इस बार कंटेस्टेंट्स को जीत के लिए बड़े-बड़े जोखिम उठाने पड़ रहे हैं। ऐसे में फैंस अब रुबीना की सेहत और शो में उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts